
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली शहर में मंगलवार सुबह राजपुरोहित समाज के आराध्य संत खेतेश्वर महाराज की जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में झांकियों के जरिए संत खेतेश्वर महाराज के जीवन दर्शन और चरित्र को दर्शाया गया।
राजपुरोहित विकास समिति की ओर से यात्रा वीडी नगर स्थित राजपुरोहित समाज भवन से गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। संत खेतेश्वर का स्वांग रचे घुड़सवारों ने अगुआई की। ट्रेक्टर-ट्रॉली में बैठी महिलाएं संत खेतेश्वर के भजन गा रही थीं लोग जयकारे लगाते चल रहे थे। कई युवतियां सिर पर केसरिया साफा बांधे नजर आईं। बालिकाएं सिर पर कलश धारण किए हुए चल रही थी।
यात्रा का यह रहा रूट
यात्रा वीडी नगर राजपुरोहित सभा भवन से रवाना सूरजपोल, सोमनाथ मंदिर, सर्राफा बाजार, पुराना बस स्टैंड, नवलखा रोड, अहिंसा सर्किल, पाली पंचायत समिति भवन, शिवाजी सर्किल नहर पुलिया होते हुए सुंदर नगर स्थित स्वामी आत्मानंद राजपुरोहित हॉस्टल पहुंचकर सम्पन्न हुई। जहां समारोह और महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
शोभायात्रा में राजपुरोहित विकास समिति पाली के अध्यक्ष कुन्दन सिंह रावलवास, गणपत सिंह आऊवा, जुगल किशोर ठाकुरला, हरि सिंह बरना, कान सिंह खैरवा, भंवर सिंह धांगडवास, हनुमान सिंह घोडावड, घेवर सिंह धुरासनी, पूरण सिंह निम्बली उडा, देवी सिंह कानोड़, जितेन्द्र सिंह पिलोवनी, रतन सिंह वणदार, अमर सिंह रुपावास, लक्ष्मण सिंह विकरलाई, विनोद सिंह ढ़ाबर, राजेन्द्र सिंह बाडवा, कैलाश सिंह पिलोवनी, रामप्रसाद पुनायता, सोम प्रकाश तालकिया, पृथ्वी सिंह लूणी, रघुवीर सिंह निम्बाड़ा, शंकर सिंह धुरासनी, रेवत सिंह तुलेसर, गिरधारी सिंह पिलवा, देवी सिंह मादड़ी, हरि सिंह निम्बाड़ा, हनुमान सिंह सुकरलाई, बाबू सिंह पुनायता, जीवराज सिंह खैरवा, मोहन सिंह मण्डली, खींव सिंह कानोइ, गजेन्द्र सिंह पिलोवनी, नरेन्द्र सिंह भींवली सहित बड़ी संख्या में राजपुरोहित समाज बंधु शामिल रहे।
इन भामाशाहों का किया सम्मान
पाली के सुंदर नगर स्थित समाज के हॉस्टल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें महाप्रसादी के लाभार्थी परिवार बाबूसिंह, करणी सिंह सेवड़ मोहराई हाल बैंगलोर, सत्यनारायण भगवान की पूजा के लाभार्थी रेवत सिंह केसरिया, चेतन सिंह सेवइ सबलपुर (मकराना) पाली, खेतेश्वर भगवान की आरती के लाभार्थी परिवार कुन्दन सिंह, पर्वतसिंह, नारायणसिंह ढाबर हाल-पाली, शोभायात्रा के लाभार्थी परिवार भोजराज सिंह, किशोर सिंह सेवड़ भावी जोधपुर हाल-पाली, पुष्प वर्षा के लाभार्थी परिवार गणपत सिंह सेवड़ मालपुरिया पुरोहितान, हाल पाली, आईसक्रीम के लाभार्थी परिवार इन्द्र सिंह, जगदीश सिंह, धर्मधारी हाल- बैंगलोर, भक्ति संध्या के लाभार्थी परिवार मगन सिंह, चुन्नीलाल चाडवास, पाली, जल सेवा के लाभार्थी परिवार इन्द्र सिंह, जगदीश सिंह धर्मधारी हाल- बैंगलोर, भोजराज सिंह, किशोर सिंह, कैलाश सिंह, भरत सिंह, करण सिंह, अभिषेक सिंह, मोहित सिंह, उज्जवल सिंह, छात्रावास लाइब्रेरी के लाभार्थी परिवार मुकेश सिंह सोनाणा पाली, शंकर सिंह सेवड़, जीवराज सिंह, जगदीश सिंह, विकास सिंह ठाकुरला हाल पाली सहित कई भामाशाहों को सम्मानित किया गया।


