• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-राजस्व अभिलेख संबंधी समस्या का शिविर में हुआ समाधान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 27, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

राजस्व अभिलेख संबंधी समस्या का शिविर में हुआ समाधान

पाली, 27 सितम्बर। विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026 के तहत रविवार को गिरदावर सर्कल बिड़ू, ग्राम पंचायत बिड़ू में आयोजित शिविर में राजस्व ग्राम दुदली निवासी श्री किशनराम साटिया पुत्र श्री मिशरराम साटिया की राजस्व अभिलेख संबंधी समस्या का समाधान किया गया।

राजस्व ग्राम दुदली के खसरा संख्या 11/8, रकबा 2.4281 हेक्टेयर, किस्म बारानी दोयम में नाम गलत दर्ज होने के कारण लाभार्थी को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। हल्का पटवारी द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद शिविर में राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 136 के तहत नाम दुरुस्ती की कार्यवाही की गई।

शिविर में उपखण्ड अधिकारी श्री पूरण कुमार, अतिरिक्त विकास अधिकारी श्री हंसराम, भू-अभिलेख निरीक्षक बिड़ू श्री नरेश चौधरी, पटवारी हल्का सिणगारी श्री करण सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में खातेदार का नाम शुद्ध कर अनुमोदन प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

समस्या का मौके पर समाधान होने पर लाभार्थी श्री किशनराम साटिया ने राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Previous Post

बोया के होनहार फुटबॉल खिलाड़ी भरत देवासी का राज्य स्तर पर चयन

Next Post

पाली-पंचायती राज चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, मतदान केंद्रों का हो रहा भौतिक सत्यापन

Next Post

पाली-पंचायती राज चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, मतदान केंद्रों का हो रहा भौतिक सत्यापन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page