• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली सांसद पीपी चौधरी को लोकसभा में उत्कृष्ट संसदीय प्रदर्शन पर लगातार चौथी बार मिला संसद रत्न पुरुष्कार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 10, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली सांसद पीपी चौधरी ने संसदीय सक्रियता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार चौथी बार ‘संसद रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित हुए है। बुधवार को नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में आयोजित संसद रत्न अवार्ड-2026 समारोह में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सांसद चौधरी को प्रतिष्ठित सम्मान दिया। लगातार चौथी बार सम्मान मिलने से पाली लोकसभा क्षेत्र का राष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ा है।

18वीं लोकसभा में सदन के भीतर सक्रिय सहभागिता,जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर सांसद चौधरी का चयन ‘ओवरऑल टॉपर्स इन द टोटल टैली’ कैटेगरी में किया गया।

99 प्रतिशत रही उपस्थिति, 269 प्रश्न और 47 बहसों में भागीदारी

सांसद पीपी चौधरी का 18वीं लोकसभा में संसदीय प्रदर्शन उनकी सक्रिय कार्यशैली को दर्शाता है। उनकी सदन में 99 प्रतिशत उपस्थिति रही, जबकि राष्ट्रीय औसत 85 प्रतिशत है।

उन्होंने लोकसभा में 269 प्रश्न उठाए, जो राष्ट्रीय औसत से करीब 161 प्रतिशत अधिक बताए गए हैं। वहीं वे 47 बहसों में सहभागी रहे और 6 निजी विधेयक भी प्रस्तुत किए।

संसदीय गतिविधियों के इन आंकड़ों के आधार पर उन्हें देश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले सांसदों में स्थान मिला। उन्होंने सुशासन, न्यायिक एवं विधिक सुधार, प्रशासनिक जवाबदेही, आधारभूत ढांचे और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाया।

लगातार चौथी बार सम्मान

‘संसद रत्न पुरस्कार’ प्राइम पॉइंट फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित सम्मान है। सांसदों के सदन में प्रदर्शन, उपस्थिति, प्रश्न, बहसों में भागीदारी और विधायी योगदान सहित विभिन्न मानकों के आधार पर चयन कियायोगदान सहित विभिन्न मानकों के आधार पर चयन किया जाता है।

जनता और कार्यकर्ताओं को समर्पित किया सम्मान

सम्मान प्राप्त करने के बाद सांसद पीपी चौधरी ने कहा- यह पुरस्कार उनके लिए व्यक्तिगत सम्मान से कहीं अधिक पाली लोकसभा की जनता और कार्यकर्ताओं के विश्वास का सम्मान है। उन्होंने पुरस्कार जनता और कार्यकर्ताओं को समर्पित किया।

Previous Post

पालीः अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत

Next Post

रामदेवरा यात्रियों के लिए निःशुल्क भंडारे का समापनः 11 दिन तक चला; दवाइयां और ठहरने की व्यवस्था थी

Next Post

रामदेवरा यात्रियों के लिए निःशुल्क भंडारे का समापनः 11 दिन तक चला; दवाइयां और ठहरने की व्यवस्था थी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page