• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांडेराव-बाइक की टक्कर, 2 की मौतः मंत्री जोराराम कुमावत   ने घायलों को एंबुलेंस में शिफ्ट करवाया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 27, 2026
in Local
0
सांडेराव-बाइक की टक्कर, 2 की मौतः मंत्री जोराराम कुमावत   ने घायलों को एंबुलेंस में शिफ्ट करवाया

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के सांडेराव थाना एरिया में केनपुरा के पास रविवार रात 11 एक बाइक ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि बाइक सवार दोनों युवक नशे में थे और तेज स्पीड में गाड़ी चला रहे थे। रात के अंधेरे में उन्होंने पैदल जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मारी।टक्कर इतनी तेज थी कि पैदल चल रहा युवक उछलकर सिर के बल गिरा और उसका सिर फट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक भी उछलकर दूर गिरा, उसके सिर में चोट आई और उसकी भी मौत हो गई।

पीछे बैठा दूसरा युवक भी उछलकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

उधर से गुजर रहे मंत्री जोराराम मौके पर रुके और घायलों को एंबुलेंस में शिफ्ट करवाने में मदद की।

हादसे के बाद पुलिस ने दोनों मृतकों की बॉडी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई है, जबकि घायल युवक का इलाज जारी है।मंत्री जोराराम ने मौके पर रुककर की मदद

हादसे के दौरान पाली से जालोर जा रहे मंत्री जोराराम ने रास्ते में यह हादसा देखा। वे मौके पर रुके और घायलों को एंबुलेंस में शिफ्ट करवाने में मदद की। जानकारी के अनुसार मंत्री आज जालोर में रहेंगे।दोनों मृतकों की पहचान, घायल का इलाज जारी

कोतवाली थाना SHO रविंद्र सिंह खींची के अनुसार पाली जिले के सांडेराव थाना एरिया के केनपुरा के पास रविवार रात हादसा हुआ। इसमें एमपी के वाजना रतलाम निवासी 35 साल के पारस पुत्र वाजीया और जालोर जिले के छिपरवाड़ा (आहोर) निवासी रमेश पुत्र नेनाराम मीणा की मौत हो गई। वहीं जालोर जिले के सरली निवासी 28 साल के नेमाराम पुत्र पोकरराम घायल हो गए।

घायल की हालत, नाम पूछने पर नहीं दे पा रहा था सही जवाब

घायल युवक इतना नशे में था कि जब उससे उसका नाम पूछा गया तो वह अपना और अपने पिता का नाम एक ही बता रहा था। उसे बिल्कुल भी होश नहीं था।

बॉडी मोर्चरी में रखवाई, हॉस्पिटल में इलाज जारी

हादसे के बाद पुलिस ने दोनों मृतकों की बॉडी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई है, जबकि घायल युवक का इलाज जारी है।

Previous Post

पाली-जेतपुर में पिकअप पलटी, 3 घायल: शादी से लौटते समय हुआ हादसा; खड़े ट्रेलर से टकराया था ट्रक, ड्राइवर की मौत

Next Post

कालंद्री के अशोक राजपुरोहित को मिला राजस्थान ब्राह्मण रत्नः सामाजिक क्षेत्र में सेवाओं के लिए सम्मानित, भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक रहे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page