• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कालंद्री के अशोक राजपुरोहित को मिला राजस्थान ब्राह्मण रत्नः सामाजिक क्षेत्र में सेवाओं के लिए सम्मानित, भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक रहे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 27, 2026
in Local
0
कालंद्री के अशोक राजपुरोहित को मिला राजस्थान ब्राह्मण रत्नः सामाजिक क्षेत्र में सेवाओं के लिए सम्मानित, भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक रहे

PALI SIROHI ONLINE

कालंद्री, सिरोही-विप्र समाज और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए अशोक राजपुरोहित को प्रतिष्ठित ‘ब्राह्मण रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाजोत्थान, धर्म-संस्कृति संरक्षण और जनसेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया गया है।अशोक राजपुरोहित विप्र फाउंडेशन के पूर्व राष्ट्रीय सचिव के रूप में समाज को संगठित करने, युवा शक्ति को प्रेरित करने और ब्राह्मण समाज के हितों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। इसके अतिरिक्त, वे ब्रह्मधाम आसोतरा के ट्रस्टी और भाजपा (राजस्थान) के प्रवासी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक के रूप में भी विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

इस गरिमामयी सम्मान समारोह में कार्यक्रम के संयोजक पंडित सुरेश मिश्रा, हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य, सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री आचार्य अंकित रावल, आचार्य राजेश्वर और समाजसेवी सुदीप तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सम्मान ग्रहण करने के बाद अशोक राजपुरोहित ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि समस्त विप्र समाज, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के सामूहिक विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद का प्रतीक है। उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे भविष्य में भी समाज, संस्कृति और राष्ट्रहित के कार्यों में इसी समर्पण के साथ निरंतर सक्रिय रहेंगे।

Previous Post

सांडेराव-बाइक की टक्कर, 2 की मौतः मंत्री जोराराम कुमावत   ने घायलों को एंबुलेंस में शिफ्ट करवाया

Next Post

पाली- ट्रैक्टर सहित कुएं में गिरे किसान की मौतः शुक्रवार शाम गिरने की आशंका, रविवार देर शाम मिला शव

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page