
PALI SIROHI ONLINE
पाली 4 मई। पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजीज दर्द के नेतृत्व में आज रविवार को प्रातः 10:00 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का टोल नाका पहुंचने पर जिला कांग्रेस पाली की ओर से माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीज दर्द लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, पीसीसी महासचिव शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, पीसीसी सदस्य महावीर सिंह सुकरलाई, ब्लॉक अध्यक्ष पाली जीवराज बोराणा, रोहट ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी सिंह राजपुरोहित, रोहट प्रधान सुनिता कंवर राजपुरोहित, पुर्व जिला परिषद सदस्य जोगाराम सोलंकी, मण्डल अध्यक्ष प्रकाश सोनी, प्रकाश सांखला, जिला प्रवक्ता रफीक चौहान, पुर्व पार्षद आमीन अली रंगरेज, माणक गर्ग, जयेश मेवाड़ा, जावेद सिरोहा, वजाराम गरवलिया, शहजाद शेख, असगर खत्री, जावेद गौरी, कालुराम विश्नोई, नेमाराम बजाड़ सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।