• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली में सड़क पर बने गड्ढे में गिरा बच्चाः निगम ने नहीं की कार्रवाई तो पार्षद ने खुद के खर्च से भरवाया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 31, 2026
in Local
0
पाली में सड़क पर बने गड्ढे में गिरा बच्चाः निगम ने नहीं की कार्रवाई तो पार्षद ने खुद के खर्च से भरवाया

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली शहर के सोसायटी नगर में सीवरेज के कारण खोखली हुई सड़क पर गड्डा हो गया, जिसमें जिग्नेश नाम का 10 साल का बच्चा गिर गया। हालांकि, बच्चा पूरी तरह से गड्ढे में नहीं गया था मौके पर मौजूद उसके पिता ने हाथ पकड़कर उसे बचा लिया। गनीमत रही कि उसे ज्यादा चोटें नहीं आईं।

वहीं, दूसरी तरफ शिकायत पर वार्ड 53 के पार्षद कालूराम जाट मौके पर पहुंचे। उन्होंने निगम में सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद पार्षद ने अपनी जेब सेरुपए खर्च कर गड्ढे को दुरुस्त करवाने के लिए उसमें ईटों के टुकड़े डलवाए, ताकि कोई और इस गड्ढे में गिरकर घायल न हो।

बता दें कि शहर का ऐसा एक भी मोहल्ला नहीं है, जहां सीवरेज लाइन की समस्या नहीं हो। सीवरेज लाइन लीक होने से घरों का गंदा पानी सड़कों पर फैला रहता है। बदबू से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही हादसे होने का डर भी बना रहता है।

पहले भी सीवर लाइन धंसने से गड्डा हो चुका है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि निगम को आमजन को राहत देने के लिए सीवरेज की समस्या का प्राथमिकता से समाधान करना चाहिए।

Previous Post

तखतगढ-पंचमुखी हनुमानजी सार्वजनिक धर्मशाला समिति की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page