PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पंचमुखी हनुमानजी सार्वजनिक धर्मशाला समिति की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
दुकानदारो को नियमो के तहत संचालित करने की हिदायत सहित कई विषयो पर हुई चर्चा
तखतगढ 30 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) शुक्रवार रात को कस्बे के मुख्य चौराए स्थित श्री पंचमुखी हनुमानजी मंदिर प्रांगण मे सार्वजनिक धर्मशाला समिति की कार्यकारिणी की बैठक समिति अध्यक्ष गणपतलाल सोमपुरा की अध्यक्षता मे आयोजित की हुई। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों के विषयो पर चर्चा कर दुकान न.7 घेवरदास वैष्णव द्वारा चाबी सौंपने की अर्जी प्राप्त हुई। उन्हें धरोहर राशि 29 अक्टूबर को पुन दे दी थी। जिस की प्राप्ति रसीद प्राप्त की। उकत दुकान नं. 7 को पुन: आवंटन किराये लेने हेतु भरत कुमार पुत्र चेतनदास का आवेदन प्राप्त हुआ। उन्होने मंदिर समिति के नियमानुसार दुकान आवंटन लेने की हामी भरी जिस पर समस्त उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यो द्वारा ने आम सहमति जताते हुए दुकान भरत कुमार पुत्र चेत्तनदास को आवंटन करने की हामी भरते हुए दुकान नं. 7 को नियमानुसार चलाने की हिदायत दी। दरम्यान बैठक मे दुकान नं. 11 की चर्चा चली की यह दुकान आगे से आगे देने की बात सिर्फ अफवाह पाई गई जबकि दुकान जिसको आवंटन की गई वहीं इसे संचालित कर रहे हैं।
बैठक मे मंदिर पुजारी को मानदेय बढ़ाने पर चर्चा हुई। जिस पर यह निश्चित किया गया की आगामी महिने 1/11से रू. 6500 देने पर सहमति हुई तथा उसके पश्चात कार्य संतोषप्रद रहने पर तनख्वाह 7000 करने पर आम सहमति व्यक्त की गई। इन सभी विषयो पर चर्चा के अतिरिक्त आगामी मंदिर विकास कार्य में होल निर्माण दीपावली के बाद पुनः शुरु करखाने की चर्चा के बाद अध्यक्ष द्वारा बैठक समाप्ती की घोषणा की । बैठक मे अध्यक्ष गणपतलाल सोमपुरा,उपाध्यक्ष रामसिंह,पारससिंह सोलंकी,जितेन्द्र चांदौरा, अमृत सुथार, पुखराज रामीणा,विनोद सोलंकी, सुधीर चौधरी, घेवरदास वैष्णव सहित पुजारी एव व्यापारी बंधु उपस्थित रहै।



