• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

संवेदनशील मतदान केंद्रों का रिटर्निंग अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 21, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

संवेदनशील मतदान केंद्रों का रिटर्निंग अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश

पाली 21 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत पाली पंचायत समिति क्षेत्र में द्वितीय चरण में होने वाले मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने संवेदनशील मतदान केंद्रों सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

     रिटर्निंग अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि निर्वाचन विभाग स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हो तथा मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसके लिए मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

बुधवार को संवेदनशील मतदान केंद्र दयालपुरा सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन संबंधी निर्देशों की पालना गंभीरता से करने के निर्देश दिए

व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश -रिटर्निंग अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया से जुड़े कार्मिकों को निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

साथ ही संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए शांतिपूर्ण मतदान के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्य से जुड़े कार्मिक मौजूद रहे। निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।

Previous Post

पाली-खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सैंपलिंग से रोकने पर नाथू ट्रेडर्स के विरुद्ध FIR दर्ज

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page