• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- हादसे में रिटायर कर्मचारी की मौतः चंडावल गांव के पास हुआ हादसा, सिर में लगी गंभीर चोट

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 5, 2026
in Local
0
पाली- हादसे में रिटायर कर्मचारी की मौतः चंडावल गांव के पास हुआ हादसा, सिर में लगी गंभीर चोट

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-सोजत के चंडावल गांव के पास सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। रविवार दोपहर को बाइक के सामने अचानक मवेशी आ जाने से यह हादसा हुआ। घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बेकाबू होकर बाइक से गिरे

चंडावल थाने की सहायक उप निरीक्षक भगवानाराम ने बताया-मेडिकल विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी कन्हैयालालवाल्मीकि (62) चंडावल बस स्टैंड से कुछ सामान लेकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। मुरडावा रोड पर उनकी बाइक के सामने अचानक एक मवेशी आ गया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया।

कन्हैयालाल वाल्मीकि बाइक से गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तुरंत चंडावल अस्पताल ले जाया गया, जहां से सोजत रेफर कर दिया गया। सोजत ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने फिलहाल शव को सोजत जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। मृतक कन्हैयालाल वाल्मीकि मेडिकल विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Previous Post

बाली-कुंडाल नदी में उफान से सड़क निर्माण कार्य रुका, नदी में पहली बार तेज बहाव

Next Post

विधायक ने 150-फीट लंबे और 30 फीट चौड़े पुल-का किया लोकार्पणः छगनसिंह बोले- यह पुल क्षेत्र के विकास को नई गति देगा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page