
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में कचरे के ढेर में मानव भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। छह से सात महीने के भ्रूण को प्लास्टिक की थैली में पैक करके कचरे के ढेर पर फेंका गया था। पुलिस अब सीसीटीवी खंगाल कर पता लगा रही है कि यह यहां किसने फेंका। मामला जिला के मारवाड़ जंक्शन थाना इलाके का है।
मारवाड़ जंक्शन थाने के SHO भारतसिंह रावत ने बताया-मारवाड़ जंक्शन में स्टेशन रोड के पास कचरे के ढेर पर सोमवार को प्लास्टिक की थैली में भ्रूण मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यह छह सात महीने का लग रहा है। हिंदू सेवा मंडल के जरिए अंतिम संस्कार कर दिया गया है। कचरे के ढेर पर यह भ्रूण कौन फेंक कर गया है, इसको लेकर CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
मौके पर जुटी भीड़
इधर कचरे के ढेर पर भ्रूण पड़ा होने की सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। भ्रूण को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे। मामले की जांच जारी है।