
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली के जोजावर इलाके में एक बाइक की भिड़ंत सड़क पर घूमते मवेशी से हो गई। मवेशी का सींग बाइक सवार युवक के सीने में घुस गया। घायल हालत में उसे बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां इलाज जारी है। युवक अपनी पत्नी को उसके पीहर से लेने जा रहा था। घटना शुक्रवार रात 8 बजे जोजावर इलाके में हुई।
जानकारी के अनुसार- जोजावर के नजदीकी गांव धेनपुरा का रहने वाला चिमन सिंह रावत (35) पुत्र देवी सिहं शुक्रवार को अपनी पत्नी को लेने धेनपुरा से दिवेर जा रहा था। रात 8 बजे जोजावर से आगे उसकी बाइक के सामने एक मवेशी आ गया। इस दौरान मवेशी का सींग चिमन सिंह के सीने में घुस गया।
हादसे में चिमन गंभीर घायल हो गया। रात में उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। हादसे में एक तरफ के फेफड़े में गंभीर चोट आई है। सर्जिकल वार्ड में युवक को भर्ती कराया गया। उसे सांस लेने में दिक्कत हुई। हॉस्पिटल में सर्जन ने फेफड़े में नली डाली।
हॉस्पिटल के सर्जन मोहनलाल चौधरी, दिनेश सोलंकी की देखरेख भी उसका उपचार जारी है।