PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में लोकसभा चुनाव को लेकर कॉउंट डाउन शुरू हो गया है। भाजपा प्रत्याशी पीपी चौधरी ने तीन अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। इसको लेकर उनकी टीम प्रचार-प्रसार में जुटी है, ताकि नामांकन रैली में दमखम दिखा सके। उनके सामने कांग्रेस से संगीता बेनीवाल हैं। उनकी ओर से नामांकन दो अप्रैल को भरने की बात सामने आई है। हाला की बाली विधानसभा क्षेत्र में आज बेनीवाल का स्वागत सत्कार कार्यकर्ता पदाधिकारियों की बैठक में बेनीवाल के नामांकन की तिथि स्पष्ठ हो सकेगी। बता दे कि पाली में 26 अप्रैल को मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी।
पाली लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा सीटे आती है बता दे कि पाली लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा सीटें आती है। जिसमें पाली जिले की पाली, सोजत, सुमेरपुर, मारवाड़ जंक्शन, बाली और जोधपुर जिले की ओसियां, भोपालगढ़ और बिलाड़ा विधानसभा सीट शामिल है।
बीजेपी प्रत्याशी पीपी चौधरी एक वरिष्ठ वकील और एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य हैं और 17वीं लोकसभा में पाली लोकसभा क्षेत्र (राजस्थान) का प्रतिनिधित्व करते हैं। वर्तमान में चौधरी विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। उन्होंने पहले जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक 2022 पर संयुक्त समिति, व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2019 पर संयुक्त समिति और लाभ के पदों पर संयुक्त समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। चौधरी का जन्म 12 जुलाई 1953 को राजस्थान के जोधपुर के भावी गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने दो बैचलर डिग्री, बी.एससी. प्राप्त की। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर से एलएलबी। उन्होंने 1978 से जोधपुर उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की।
कॉग्रेस प्रत्याशी संगीता बेनीवाल
राज्य बाल अधिकारी संरक्षण आयोग की अध्यक्ष रह चुकी है। साथ ही जोधपुर शहर से पार्षद भी रह चुकी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के करीबी मानी जाती है।
यह भी पढे