PALI SIROHI ONLINE
अलवर-अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक ने शराब के नशे में पत्नी के सामने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा ली। जिससे करीब 50 पर्सेट झुलस गया। आग से लिपटे पति को पत्नी व पडौसी महिला ने आग को बुझाया। इसके बाद अस्पताल पहुंचाया। यह घटना बुधवार रात की है। अब जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
अस्पताल में भर्ती युवक की पत्नी कविता ने बताया कि वे स्कीम दस में रहते हैं। उसका पति सतपाल ट्रक चलाता है। वह आए दिन शराब के नशे में घर में झगड़ा करता है। बुधवार रात को भी यही हुआ। घर में आने पर झगड़ा किया। इसके बाद खुद के शरीर पर कुछ डालकर आग लगा ली। रात करीब 10 बजे के समीप उसने खुद को आग लगा ली। यह देख वह घबरा गए। चिल्लाने पर पडौसी महिला आई। हम दोनों ने आग को बुझाया। उसके बाद सतपाल को अस्पताल में भिजवाया। अब जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
यह भी पढे