PALI SIROHI ONLINE
पाली-पंचायती राज चुनाव में किए संशोधन से जिले में दोनों चरणों का चुनाव एक-एक दिन पहले सरक गया है। यह बदलाव तीसरे चरण में सरपंच-पंच चुनाव के दिन 6 नवंबर को आ रही धनतेरस की वजह से किया गया है। हालांकि यह टकराव पाली जिले में नहीं था।
अब प्रथम चरण में जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए 22 अक्टूबर को मतदान होगा। द्वितीय चरण के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा। प्रथम चरण में सरपंचों व वार्डपंचों के लिए 23 को नामाकन व 24 अक्टूबर को मतदान होगा। दूसरे चरण के सरपंच व वार्डपंचों के लिए 29 को नामांकन व 30 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। प्रथम चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 22 अक्टूबर के बजाय 21 अक्टूबर को, द्वितीय चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 28 अक्टूबर के बजाय 27 अक्टूबर को होगा।
जिले में पहले चरण में मारवाड़ जंक्शन, सोजत, बगड़ी, सुमेरपुर व रानी की जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्यों के साथ सरपंच व वार्डपंचों के लिए भी संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ है। दूसरे चरण के लिए भी बाली, देसूरी, पाली व रोहट की जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्यों के साथ सरपंच व वार्डपंचों के चुनावों के लिए भीकार्यक्रम बदला है। हालांकि दोनों चरणों के लिए पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया पहले से तय कार्यक्रम के तहत ही होगी। सरपंचों व वार्डपंचों के साथ इनके मतदान के दिनों में परिवर्तन हुआ है। लोक सूचना : 13 अक्टूबर नाम निर्देशन की अंतिम तिथि : 16 अक्टू., 11 से 3 बजे तक नाम निर्देशन की जांच : 17 अक्टूबर, 11 बजे से नाम वापसी: 19 अक्टूबर, 3 बजे तक चुनाव चिह्न का आवंटन : 19 अक्टूबर 3 बजे बाद 27 अक्टूबर : जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान / पहुंच 28 अक्टूबर : जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान 29 अक्टूबर : पंच / सरपंच के लिए नामांकन 30 अक्टूबर : पंच / सरपंच के लिए मतदान 31 अक्टूबर : उप सरपंच का चुनाव लोकसूचना : 8 अक्टूबर नाम निर्देशन की अंतिम तिथि : 13 अक्टूबर, 11 से 3 बजे तक नाम निर्देशन की जांच : 14 अक्टूबर, 11 बजे से नाम वापसी : 15 अक्टूबर 3 बजे तक चुनाव चिह्न का आवंटन : 15 अक्टू., नाम वापसी के बाद 21 अक्टूबर : जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान / पहुंच 22 अक्टूबर : जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान 23 अक्टूबर : पंच/सरपंच के लिए नामांकन 24 अक्टूबर : पंच/सरपंच के लिए मतदान 25 अक्टूबर : उप सरपंच का चुनाव 33 जिला परिषद सदस्य, 9 पंचायत समितियों के 179 सदस्य चुने जाएंगे : जिले में 33 जिला परिषद सदस्य,9 पंचायत समितियों के 179 सदस्यों, 303 ग्राम पंचायतों के सरपंच व 2931 वार्डपंचों के लिए जिले में दो चरणों में चुनाव करवाए जा रहे है। गौरतलब है कि इस बार 9 में से कम से कम 4 प्रधान पाली, मारवाड़ जंक्शन, सोजत, बगड़ी में महिलाएं होंगी। वहीं इसको लेकर अब संभावित प्रत्याशियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। सरपंच बनने के लिए भी गांवों में अब सभाओं को दौर जारी है।





