• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली के दिवांदी गांव में पंचायत चुनाव बहिष्कार की चेतावनी: बोले-40 साल से आबादी के बीच हाईटेंशन लाइन, पहले शिफ्ट करो, फिर देंगे वोट

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 7, 2026
in Local
0
पाली के दिवांदी गांव में पंचायत चुनाव बहिष्कार की चेतावनी: बोले-40 साल से आबादी के बीच हाईटेंशन लाइन, पहले शिफ्ट करो, फिर देंगे वोट

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली के दिवांदी गांव में आबादी के बीच से गुजर रही 11

हजार केवी बिजली लाइन को लेकर ग्रामीणों ने अब चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 40 साल से आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।

करीब दो साल पहले स्कूल की छुट्टी के समय लाइन टूटकर गिर भी चुकी है, हालांकि उस समय बड़ा हादसा टल गया था। इसके बावजूद लाइन को आबादी से बाहर शिफ्ट नहीं किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द लाइन शिफ्ट करने की मांग करते हुए कहा है कि ऐसा नहीं हुआ तो वे इस बार मतदान का बहिष्कार करेंगे। साथ ही समस्या का समाधान नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी भी दी है।

लाइन शिफ्ट नहीं हुई तो चुनाव का बहिष्कार करेंगे

ग्रामीणि मानसिंह ने कहा ग्रामीण सालों से बिजली लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। अब भी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो इस बार चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

पूर्व सरपंच हनुमानराम पटेल ने भी मोहल्ले के बीच से गुजर रही विद्युत लाइन से हादसे की आशंका जताते हुए इसे शिफ्ट करने की मांग की। उन्होंने ऐसा नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी। गांव के दीपक बामणिया, विशनसिंह राव, नेनाराम विश्नोई सहित कई ग्रामीणों ने भी इसका समर्थन किया।

ग्रामीण बोले- आश्वासन नहीं, जमीन पर कार्रवाई चाहिए

दीपक बामणिया ने कहा ग्रामीण सरकार और प्रशासन की व्यवस्था पर विश्वास रखते हैं और कई बार अपनी समस्या सामने रख चुके हैं, लेकिन वर्षों से इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ। अब ग्रामीण केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर कार्रवाई चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण धरना देंगे।

Previous Post

पाली- चुनाव के प्रथम चरण को लेकर गुरूवार को होगी लोक सूचना जारी

Next Post

देवासी घुमंतू समुदाय कल्याण बोर्ड के सदस्य बनेः दिल्ली में केंद्रीय मंत्रालय भवन में ली शपथ, 3 साल तक रहेगा कार्यकाल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page