• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-जॉब का झांसा देकर युवती से लाखों ठगेःऑनलाइन लिंक से आया था इंटरव्यू कॉल, एसओजी जयपुर ने दर्ज की जीरो नंबर की FIR

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 28, 2026
in Local
0
पाली-जॉब का झांसा देकर युवती से लाखों ठगेःऑनलाइन लिंक से आया था इंटरव्यू कॉल, एसओजी जयपुर ने दर्ज की जीरो नंबर की FIR

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में जॉब दिलाने का झांसा देकर एक युवती से 8 लाख 3,900 रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। यह ठगी जनवरी 2026 से मार्च 2026 के बीच हुई, जहां ऑनलाइन लिंक, इंटरव्यू कॉल और अलग-अलग प्रोसेस के नाम पर पैसे लिए गए। पीड़िता ने 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद एसओजी जयपुर ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस साइबर थाना पाली को भेज दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।जनवरी से मार्च के बीच लिंक और इंटरव्यू के जरिए ठगी

डीएसपी किशोर सिंह के अनुसार, युवती ने ऑनलाइन लिंक के जरिए जॉब के लिए आवेदन किया था। इसके बाद उसे इंटरव्यू कॉल आया और अलग-अलग प्रोसेस के नाम पर पैसे जमा करवाए गए। उसे भरोसा दिलाया गया कि तय राशि जमा करने के बाद उसकी नौकरी लग जाएगी।

साइबर ठगों ने युवती से चरणबद्ध तरीके से पैसे मांगे और जनवरी से मार्च 2026 के बीच कुल 8 लाख 3,900 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। इसके बावजूद उसे कोई नौकरी नहीं मिली।

जॉब नहीं मिलने पर खुला राज

काफी समय तक नौकरी नहीं मिलने पर युवती को शक हुआ। जांच करने पर उसे ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उसने शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया।

1930 पर शिकायत, एसओजी ने दर्ज की जीरो एफआईआर

पीड़िता ने साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाई। मामला 5 लाख रुपए से अधिक का होने पर एसओजी जयपुर ने जीरो नंबर की एफआईआर दर्ज की।पाली साइबर थाना में जांच जारी

एसओजी जयपुर ने मामले की जांच के लिए केस पाली के साइबर थाना को सौंप दिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी की रकम कहां ट्रांसफर हुई और इस गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं।

Previous Post

जिला पोषण अभिसरण योजना समिति की बैठक 04 मई को

Next Post

आमलिया में श्री उज्जैन मामा जी मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन निकली कलश यात्रा व शाम को होगी भजन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page