आमलिया में श्री उज्जैन मामा जी मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन निकली कलश यात्रा व शाम को होगी भजन
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र के आमलिया ग्राम में श्री उज्जैन मामा जी के नवनिर्मित मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत पहले दिन भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव की गलियों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में माता-बहनों, श्रद्धालुओं और साधु-संतों ने भाग लिया।
कलश यात्रा के दौरान “श्री उज्जैन मामा जी” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन की सराहना की।
समाजसेवी श्रवण देवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भजन कलाकार छगन देवासी द्वारा विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रवण भाई माली वेलार द्वारा किया जाएगा।
पूरा आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हो रहा है, जिसमें ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।



