• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-निगम कमिश्नर का ऑफिस सील, कार जब्तः लेखाधिकारी के ऑफिस में बैठकर किया काम; कोर्ट का आदेश नहीं मानने पर कार्रवाई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 7, 2026
in Local
0
पाली-निगम कमिश्नर का ऑफिस सील, कार जब्तः लेखाधिकारी के ऑफिस में बैठकर किया काम; कोर्ट का आदेश नहीं मानने पर कार्रवाई

PALI SIROHI ONLINE

पाली-कोर्ट ने आदेश नहीं मानने पर गुरुवार को पाली नगर निगम कमिश्नर का ऑफिस सील कर दिया। कार भी जब्त कर ली गई। अब निगम कमिश्नर नवीन भारद्वाज को 11 मई को कोर्ट में पेश होना है। तब तक पूरा ऑफिस सील रहेगा। कमिश्नर नवीन भारद्वाज लेखाधिकारी के ऑफिस में बैठकर काम करेंगे।

कोर्ट ने 8 महीने में दो बार परिवादी विनोद के पक्ष में पट्टा जारी करने का आदेश दिया था। नगर निगम ने आदेश की पालना नहीं की। इस पर परिवादी ने निगम आयुक्त के खिलाफ 7 मई को इजराय (Execution) पेश कर नगर निगम की संपत्ति कुर्क करने का निवेदन किया।

इसके बाद कोर्ट ने आदेश जारी कर निगम आयुक्त का ऑफिस, कुर्सी, एसी और सरकारी वाहन जब्त करने के आदेश दिए। सेल अमीन रवि गहलोत न्यायिक कमर्चारियों के साथ 2 बजे निगम ऑफिस पहुंचे और कार्रवाई की।नगर निगम पट्टा जारी नहीं कर रहा था

सीनियर एडवोकेट अशोक अरोड़ा ने बताया- परिवादी विनोद तेजी पुत्र गोपाल निवासी अशरफो रजा कॉलोनी, सोजत रोड, नया गांव पाली ने अपने प्लॉट 615 का पट्टा जारी कराने के लिए नगर निगम पाली में अप्लाई किया था। लंबे समय तक पट्टा जारी नहीं होने पर विनोद ने 2022 में जिला न्यायालय पाली में वाद प्रस्तुत किया।

मामले की सुनवाई के बाद जिला न्यायाधीश राजेंद्र कुमार ने 6 सितंबर 2025 को निर्णय पारित करते हुए नगर निगम को 1 महीने के भीतर परिवादी विनोद के पक्ष में पट्टा जारी करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद नगर निगम ने आदेश की पालना नहीं की गई। इसके बाद फिर से 5 मई 2026 को 7 मई तक पट्टा जारी करने का आदेश जारी किया। ऐसा नहीं होने पर निगम ऑफिस वाहन सील करने की कार्रवाई से अवगत करवाया।संपत्ति कुर्क करने का निवेदन किया था

आदेश की अवहेलना पर परिवादी विनोद तेजी ने न्यायालय में इजराय (Execution) पेश कर नगर निगम की संपत्ति कुर्क करने का निवेदन किया। इस पर न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से नगर निगम कार्यालय की कुर्सियां, टेबल, एसी तथा आयुक्त के वाहन को कुर्क करने के आदेश जारी किए।

न्यायालय के आदेश पर सेल अमीन रवि गहलोत ने नगर निगम कमिश्नर का ऑफिस सील कर दिया। कमिश्नर की वाहन कुर्क कर न्यायालय की अभिरक्षा में रखा गया है।

Previous Post

बीजापुर  में भगवान दत्तात्रेय मंदिर की वर्ष गांठ पर विशेष पूजा अर्चना कर ध्वजा चढ़ाई व भजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Next Post

चामुंडेरी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 26 मई से 1 जून तक होगा,तैयारीयो को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

Next Post

चामुंडेरी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 26 मई से 1 जून तक होगा,तैयारीयो को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page