चामुंडेरी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 26 मई से 1 जून तक होगा,तैयारीयो को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित
PALI SIROHI ONLINE
चामुंडेरी में श्रीमद् भागवत कथा आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित
बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम स्थित माजीसा मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कथा आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
समाजसेवी विक्रम सिंह राव ने जानकारी देते हुए बताया कि संत श्री कृपारामजी महाराज के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 26 मई 2026 से 1 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
विकास कमेटी अध्यक्ष डॉ. महावीर सिंह राणावत एवं माजीसा के उपासक रुक्मणी बाईसा ने बताया कि माजीसा मंदिर प्रांगण में द्वितीय भागवत कथा का आयोजन इस बार भव्य एवं विशाल स्तर पर किया जाएगा। कथा के दौरान श्रद्धालुओं, माता-बहनों के बैठने, भोजन प्रसादी, टेंट, पेयजल, यातायात व्यवस्था तथा संतों के स्वागत एवं आगमन को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में विभिन्न युवाओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर 36 कौम के धर्मप्रेमी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

