• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-नवपदस्थापित जिला कलक्टर डॉ गोस्वामी ने कार्यभार ग्रहण किया, निर्वतमान कलक्टर एलएन मंत्री को दी विदाई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 2, 2026
in Local
0
पाली-नवपदस्थापित जिला कलक्टर डॉ गोस्वामी ने कार्यभार ग्रहण किया, निर्वतमान कलक्टर एलएन मंत्री को दी विदाई

PALI SIROHI ONLINE

पिन्टू अग्रवाल/खीमाराम मेवाड़ा

पाली-नवपदस्थापित जिला कलक्टर डॉ गोस्वामी ने कार्यभार ग्रहण किया, निर्वतमान कलक्टर एलएन मंत्री को दी विदाई*

पाली, 02 अप्रैल। जिले के नवनियुक्त जिला कलक्टर डॉ रवीन्द्र गोस्वामी ने आज गुरूवार को निर्वतमान जिला कलक्टर एलएन मंत्री से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर मंत्री ने उन्हें शुभकामनायें दी। नवपदस्थापित कलक्टर ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार की मंशानुरूप योजनाओं व विकास को गति देगें व विभिन्न फलैगशिप योजनाओं में आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित करेगें। इस अवसर पर वे जिले के विभिन्न अधिकारियों से मिले और जिले के बारे में जानकारी ली।

इससे पहले नव नियुक्त जिला कलक्टर गोस्वामी का आगमन पर अधिकारियों व कार्मिको ने स्वागत किया। इसके बाद निर्वतमान जिला कलक्टर एलएन मंत्री को समस्त जिला कलक्टर कार्यालय के अधिकारियों व कार्मिको ने विदाई समारोह में उन्हें विदाई दी।

इस अवसर पर एलएन मंत्री ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुये कहा कि टीम पाली के रूप में कार्य करते हुये हमने कठिन से कठिन कार्य व लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये भरसक मेहनत की और टीम के रूप में कार्य कर जिले को आगे बढाने का प्रयास किया।

आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ रवीन्द्र गोस्वामी ने एलएन मंत्री के कृतित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि उनका मार्ग दर्शन सदैव हमें प्राप्त होता रहेगा उन्होंने कहा कि नर को नारायण मानकर सेवा कार्य करेंगे। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह ने एलएन मंत्री के कार्यकाल के अनुभव साझा किये।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रभा, प्रशिक्षु आईएएस बिरजू गोपाल, सीईओ मुकेश चौधरी, एसीईओ महेन्द्र मेहता, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous Post

जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक 16 अप्रैल को

Next Post

तखतगढ़-अवैध 2 पिस्टल व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा 3 दिन के रिमांड पर, और भी खुलाशे होने की आशंका

Next Post

तखतगढ़-अवैध 2 पिस्टल व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा 3 दिन के रिमांड पर, और भी खुलाशे होने की आशंका

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page