• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली पुलिस का नशा तस्करो पर प्रहार, कार जब्त, 09.90 ग्राम एमडी सहीत 02 गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 24, 2026
in Local
0
पाली पुलिस का नशा तस्करो पर प्रहार, कार जब्त, 09.90 ग्राम एमडी सहीत 02 गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई०पी०एस० के निर्देशन मे ओमप्रकाश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली के मार्गदर्शन में व अमरसिह रत्नू आरपीएस वृताधिकारी वृत पाली ग्रामीण के सुपरविजन व कपूराराम चौधरी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। कार्यवाही में पुलिस द्वारा दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से 9.90 ग्राम एमडी बरामद की जाकर मादक पदार्थो के परिवहन मे प्रयुक्त केटा कार जब्त की गई।

* घटना का विवरण: पुलिस थाना सदर पाली की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी एवं परिवहन की रोकथाम हेतु मंडिया पुलिया के पास रुपवास रोड पर नाकांबदी कर संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जार रही थी इसी दौरान नाकांबदी स्थल पर एक केटा कार आर जे 22 सीडी 0066 को रुकने का ईशारा किया तो उक्त कार चालक द्वारा कार को रोका नहीं तथा पणिहारी की तरफ कार को भगाने लगा जिस पर पुलिस टीम द्वारा सतर्कता एवं तत्परता दिखाते हुए थानाधिकारी मय जाब्ता द्वारा पिछा कर उक्त वाहन को गहलोत स्टोन आर्ट सरहद मण्डली के सामने नरेशल हाईवे 62 पर रुकवाया गया। तत्पश्चात उक्त वाहन को चैक कर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन मे बैठे लडको के पास एमडी होना पाया गया। बरामद मादक पदार्थ का नियमानुसार वजन करने पर कुल 9.90 ग्राम एमडी होना पाया गया। पुलिस द्वारा 9.90 ग्राम एमडी एवं परिवहन में प्रयुक्त केटा कार आर जे 22 सीडी 0066 को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, खरीद फरोख्त एवं तस्तरी नेटवर्क से जुर्ड बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के संबंध मे गहन अनुसंधान किया जायेगा।

* टीम द्वारा किये गए प्रयास पुलिस थाना सदर पाली द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आसूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए लगातार गश्त, प्रभावी नाकांबदी एवं सदिग्ध व्यक्तियो तथा वाहनो की चेकिंग की जा रही हैं इसी सतर्कता एवं प्रभावी पुलिसिंग के परिणामस्वरुप कार्यवाही में 09.90 ग्राम एमडी बरामद करने मे महत्वपुर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्रकरण मे अनुसंधान को केवल बरामदगी तक सीमित न रखते हुए मादक पदार्थो के स्रोत से गंतव्य तक की पुरी तस्करी का पता पता लगाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

* गठित पुलिस टीम :-
1.कपूराराम चौधरी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर पाली
2. जगाराम सउनि डीएसटी पाली
3.लक्ष्मणसिह कानि 46 डीएसटी पाली (आसुचना अधिकारी)
4.महिपाल कानि 1606 पुलिस थाना सदर पाली
5. रमेश कानि 1627 पुलिस थाना सदर पाली
6.हेमेन्द्र सिह कानि 1033 पुलिस थाना सदर पाली
7.चनणाराम कानि 1595 पुलिस थाना जेतपुर पाली

* गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण:
1. फरदीन खांन पुत्र फारुक खान उम्र 25 साल निवासी 310 गरीब नवाज कोलोनी पाली पुलिस थाना कोतवाली पाली
02. मनोज पुत्र  भीमाराम उम्र 25 साल निवासी मणिहारी पुलिस थाना जैतपुर हाल आशापुरा नगर पाली पुलिस थाना कोतवाली पाली

Screenshot
Previous Post

तखतगढ-पीएम श्री विधालय मे भामाशाह के सहयोग से रक्षा बंधन के उपलक्ष मे “राखी से रक्षा” अभियान का शुभारंभ

Next Post

आबुरोड- शराब की दुकान पर लूटपाट करने के वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Next Post
आबुरोड- शराब की दुकान पर लूटपाट करने के वाले चार आरोपी गिरफ्तार

आबुरोड- शराब की दुकान पर लूटपाट करने के वाले चार आरोपी गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page