PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व जितेन्द्र सिंह पुलिस उप अधीक्षक वृत आबूपर्वत के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रदीप डागा निपु के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 22.08.2026 की शाम के समय ओर गांव में स्थित सरकारी शराब की दुकान पर पत्थरबाजी कर लूट करने के चार अभियुक्तों को महज 24 घण्टे में गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः- दिनांक 22.08.2026 को शाम करीब 07 पीएम पर जरिये टेलिफोन सूचना मिली कि ओर हाईवे पर स्थित सरकारी शराब की दुकान पर करीब 05-07 अज्ञात आदिवासी व्यक्तियों द्वारा पत्थरबाजी कर लूटपाट कर वहां से भाग गये है, वगैरा सूचना मिलने पर प्रदीप डांगा नि.पु. मय् जाब्ता द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया तथा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया जाकर घटना कारित करने वाले अज्ञात मुल्जिमानो की पहचान कर तलाश हेतु सम्पूर्ण जिले में नाकाबंदी करवायी गई तथा प्रदीप डांगा नि.पु. मय् जाब्ता, प्रभारी पुलिस चौकी निचलागढ मय जाब्ता द्वारा आस-पास के गांव मातादेवी, खडात, सांगणा, उपलागढ, सियावा आदि जगहों पर तलाश की गई। तत्पश्चात दिनांक 23.08.2026 को राजेश कुमार सैल्समेन द्वारा रिपोर्ट देने पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
घटना के बाद लगातार पुलिस टीमों द्वारा मुल्जिमानों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई तथा कल दिनांक 23.08.2026 को घटना के महज 24 घण्टे के अन्दर ही अभियुक्तों को ट्रेस आउट कर चार अभियुक्तों को दस्तयाब किये जाकर प्रकरण में गिरफ्तार किया गया तथा शेष वांछित मुल्जिमान की तलाश जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः:-
1. लसमाराम पुत् नानाराम जाति गरासिया निवासी उपला खेजडा जिला सिरोही।
2. जोगेन्द्र सिंह पुत्र खंगार सिंह जाति डाबी राजपुत निवासी वासडा जिला सिरोही।
3. गोपीराम पुत्र चेलाराम जाति गरासिया निवासी निचलागढ, जिला सिरोही।
4. बसंत उर्फ वसना पुत्र लसाराम जाति गरासिया निवासी सियावा, जिला सिरोही।
पुलिस टीम
1प्रदीप डागा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड सदर।
2. गोकूलराम उनिपु, पुलिस थाना आबूरोड सदर।
3 केसाराम सउनि, पुलिस थाना आबूरोड सदर।
4 देवी सिंह हैड कानि 156 पुलिस थाना आबूरोड सदर।
5 बृजभूषण कानि 985 पुलिस थाना आबूरोड सदर। (विशेष भूमिका)
6 दिनेश कुमार कानि 533 पुलिस थाना आबूरोड सदर।
7 उम्मेद सिंह कानि 756 पुलिस थाना आबूरोड सदर।
8 भेराराम कानि 204 पुलिस थाना आबूरोड सदर।
9 पकंज कुमार कानि 226 पुलिस थाना आबूरोड सदर।

