• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-अकाउंट ओनर मर गया लिखकर नर्सिंग स्टूडेंट ने सुसाइड कियाः कमरे में पंखे के हुक से लटका मिला; परिजन कॉल करते रहे, लेकिन फोन नहीं उठा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 22, 2026
in Local
0
पाली-अकाउंट ओनर मर गया लिखकर नर्सिंग स्टूडेंट ने सुसाइड कियाः कमरे में पंखे के हुक से लटका मिला; परिजन कॉल करते रहे, लेकिन फोन नहीं उठा

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में नर्सिंग स्टूडेंट ने इंस्टाग्राम की बॉयो प्रोफाइल में ये बातें लिखकर सुसाइड कर लिया। युवक ने अपने दो साथियों को टैग भी किया था। परिजनों ने अकाउंट देखकर रात में ही युवक को फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

इसके बाद परिजनों ने साथी नर्सिंगकर्मियों के उसके कमरे पर भेजा। दोस्त कमरे पर पहुंचे तो देखा, गेट खुला हुआ था और युवक पंखे के हुक से फंदा लगाकर लटका हुआ था। परिजन बॉडी को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के अम्बेडकर नगर में शनिवार रात करीब 12 बजे की है। थानाधिकारी निरमा विश्नोई का कहना है- मृतक विक्रम (20) पुत्र घेवरराम सोजतरोड थाना क्षेत्र के सवराड़ गांव का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

दोस्त कमरे पर आए तो पंखे से लटका मिला

निरमा विश्नोई ने बताया- विक्रम अम्बेडकर नगर में किराए के कमरे में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। उसने मरने से कुछ घंटे पहले ही इंस्टाग्राम की प्रोफाइल में बदलाव किए थे और बॉयो में अकाउंट ओनर को मरा हुआ बताया था।

इस बदलाव को देखकर उसके परिजन घबरा गए और पिता समेत अन्य परिजनों ने लगातार मैसेज और कॉल किए, लेकिन कोई रेस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने साथी नर्सिंगकर्मियों के उसके कमरे पर भेजा।

रात करीब साढ़े 11 बजे युवक के दोस्त उसके कमरे पर पहुंचे तो गेट खुला हुआ था और विक्रम पंखे के हुक से कपड़े का फंदा लगाकर लटका हुआ था। मकान मालिक और परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस को बुलाया गया।

सवराड़ गांव से पिता समेत अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को उतारकर बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया।

थानाधिकारी ने कहा- पिता ने मर्ग दर्ज करवाई है। रविवार की दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Previous Post

पुलिस थाना परिसर में ट्रांसफार्मर में लगी आग:फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की तत्परता से बुझी आग, बड़ा हादसा टला

Next Post

सांचौर में शिक्षक पर दहेज उत्पीड़न का आरोप:पत्नी ने थाने में मामला दर्ज कराया, कार्रवाई की मांग

Next Post

सांचौर में शिक्षक पर दहेज उत्पीड़न का आरोप:पत्नी ने थाने में मामला दर्ज कराया, कार्रवाई की मांग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page