• March 22, 2026

पुलिस थाना परिसर में ट्रांसफार्मर में लगी आग:फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की तत्परता से बुझी आग, बड़ा हादसा टला

PALI SIROHI ONLINE

आबू रोड, सिरोही-आबू रोड के तलहटी सदर थाना परिसर में रविवार को बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई। घटना की सूचना तुरंत नगर पालिका के फायर प्रभारी जसवंत कुमार को दी गई और बिजली की सप्लाई बंद कराई गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

इस अभियान में फायरकर्मी मोहम्मद युनुस, चिराग परिहार, शरत कुमार, कमल कुमार और नवीन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फायर टीम की मुस्तैदी के कारण किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

You cannot copy content of this page