• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-नर्सिंग ऑफिसर ने किया था सुसाइड, आरोपी महिला गिरफ्तार: लाखों रुपए हड़पकर रेप केस में फंसाने की धमकी दी थी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 11, 2026
in Local
0
पाली-नर्सिंग ऑफिसर ने किया था सुसाइड, आरोपी महिला गिरफ्तार: लाखों रुपए हड़पकर रेप केस में फंसाने की धमकी दी थी

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में एक नर्सिंग ऑफिसर को सुसाइड करने के लिए मजबूर करने वाली विवाहिता को आखिरकार कोतवाली थाना पुलिस ने सोमेसर से डिटेन कर लिया। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विवाहिता पर नर्सिंग ऑफिसर कैलाश नागौरा को दोस्ती के जाल में फंसाकर 30 से 40 लाख रुपए हड़पने और रुपए नहीं देने पर रेप केस में फंसाने की बार-बार धमकियां देने का आरोप है।

परिजनों का कहना है कि आरोपी महिला की ओर से बार-बार धमकियां देने से परेशान होकर नर्सिंग ऑफिसर ने 12 फरवरी 2026 को जहरीला पदार्थ पी लिया था, जिसकी इलाज के दौरान जोधपुर में मौत हो गई थी।

पिता ने दर्ज करवाई थी रिपोर्ट

कोतवाल रविन्द्रसिंह खिंची ने बताया 13 फरवरी 2026 को घटना को लेकर मृतक कैलाश नागौरा के पिता चेतन नागौरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बताया कि उनका बेटा कैलाश नागौरा जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत है।

पाली की एक लड़की ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और करीब 30-40 लाख रुपए हड़प लिए। रुपए नहीं देने पर रेप केस में फंसाने की धमकी देती थी। उससे उनका बेटा कैलाश डिप्रेशन में रहने लगा। लेकिन बाद में जब उसे पता चला कि उक्तविवाहिता के और भी कई लोगों से संबंध है तो उसने उससे दूरी बना ली। इसके बाद आरोपी महिला बार-बार उसे रुपए देने के लिए ब्लैकमेल करने लगी।

इससे परेशान होकर उसने 12 फरवरी 2026 को जहर पी लिया, जिसकी जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश की, लेकिन वह फरार हो गई। उसे पकड़ने के लिए टीम बनाई। टीम में सब इंस्पेक्टर अनूपसिंह, कॉन्स्टेबल नरेद्रसिंह और कॉन्स्टेबल ममता आरोपी महिला को सोमेसर क्षेत्र से डिटेन कर पाली लाई।

सोशल मीडिया पर किया था वीडियो अपलोड

मृतक नर्सिंग ऑफिसर कैलाश नागौरा ने जहर पीने से पहले सोशल मीडिया पर दो वीडियो अपलोड किए थे। इसमें आरोपी महिला पर ब्लैकमेल कर रुपए हड़पने और रेप केस में फंसाने की बात कही थी। इससे परेशान होकर सुसाइड करने का कदम उठाने की भी बात कही थी।

मामले में मृतक कैलाश नागौरा की पत्नी पूजा ने कहा कि उनका सुहाग उड़ाने वाली आरोपी महिला को कानून सख्त सजा दे, जिससे उसके पति की आत्मा को शांति मिल सके।

Previous Post

विश्वजीत सिंह देवड़ा लंदन में बने छात्रसंघ अध्यक्ष, क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय

Next Post

जालोर में रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, म्यूटेशन भरने की एवज में मांगे थे 10 हजार, 4000 लेते पकड़ा गया

Next Post
जालोर में रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, म्यूटेशन भरने की एवज में मांगे थे 10 हजार, 4000 लेते पकड़ा गया

जालोर में रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, म्यूटेशन भरने की एवज में मांगे थे 10 हजार, 4000 लेते पकड़ा गया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page