PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, IPS के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पाली ओमप्रकाश चौधरी एवं वृताधिकारी वृत शहर पाली मंगलेश चुंडावत के निकटतम सुपरविजन तथा थानाधिकारी पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र निरमा विश्नोई, निरीक्षक पुलिस के नेतृत्व में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीमः-
1. निरमा निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना औद्योगिक पाली।
2. मदनसिह सउनि पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र पाली
3. विशनाराम सउनि पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र पाली।
4. भवानीसिह मुख्य आरक्षक 866 पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र पाली।
5. शंकर बोस कानि 532 पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र पाली आसुचनाधिकारी (विशेष भुमिका)
6. मेघराम कानि 1712 पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र पाली
7. शिवकुमार कानि 268 पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र पाली (विशेष भुमिका)
8. सुर्यनारायण कानि 582 पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र पाली
9. ओमप्रकाश कानि 802 पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र पाली
10. रमेश कुमार कानि. 619 महिला थाना पाली (विशेष भुमिका)
विशेष गठित टीम की कार्यवाहीः- गठित टीम ने तकनीकी एवं आसूचना तंत्र के सहयोग से रावत
नगर में दिनांक 03 अगस्त 2026 को हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए दिनांक 09 अगस्त 2026 को प्रकरण में मुख्य सरगना मोहसीन उर्फ तूफान पुत्र इस्माईल मोहम्मद, जाति तेली मुसलमान, निवासी कुम्हार मोहल्ला, भीम, जिला राजसमन्द को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही एवं कब्जे से प्रकरण का माल मशरूका करीब एक किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए।बरामदगी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल एवं 14 जिंदा कारतूस भी मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वारदात के दौरान किसी प्रकार के व्यवधान से बचने के लिए वे पिस्टल साथ रखते थे। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अलग से प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। पुलिस द्वारा नकबजनी की वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश एवं शेष माल मशरूका की बरामदगी के लिए प्रयास जारी हैं।
अभियुक्त का विवरणः-
मोहसीन उर्फ तूफान पुत्र इस्माईल मोहम्मद जाति तेली मुसलमान निवासी कुम्हार मोहल्ला भीम जिला राजसमन्द

