PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के कुमटिया गांव में बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक जरूरतमंद परिवार के लिए संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम सहारा बनी।
कुमटिया निवासी सुरेश प्रजापत करीब दो साल से कैंसर से पीड़ित हैं। पुश्तैनी मकान में रहने वाले परिवार में पांच छोटी बेटियां हैं। सुरेश की बीमारी के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। वहीं उनकी पत्नी भी खराब स्वास्थ्य के बावजूद खुद मजदूरी, बर्तन साफ करने सहित अन्य काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं।
परिवार की दो बेटियां कक्षा 4 में तथा एक बेटी कक्षा 1 में पढ़ रही है। सभी बच्चे सरकारी स्कूल में अध्ययनरत हैं। सीमित आमदनी में बच्चों की पढ़ाई, भोजन और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना परिवार के लिए चुनौती बना हुआ था। परिवार को खाद्य सुरक्षा योजना के तहत केवल अनाज मिल रहा था, जबकि अन्य जरूरी सामान जुटाना मुश्किल हो रहा था।
क्षेत्र में पहली बार इस परिवार को मुहिम से जोड़ा परिवार की स्थिति की जानकारी मिलने पर सोजत स्थित सतलोक आश्रम से संत रामपाल जी महाराज के शिष्यों की टीम कुमटिया पहुंची। टीम ने परिवार के घर जाकर स्थिति जानी और इस परिवार को क्षेत्र में अन्नपूर्णा मुहिम के तहत सहायता के लिए प्रथम जरूरतमंद परिवार के रूप में चिन्हित किया।
मुहिम के तहत अब परिवार को हर माह राशन सामग्री के साथ गैस सिलेंडर तथा जरूरत के अनुसार अन्य आवश्यक घरेलू सामान उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा बच्चों की जरूरतों को देखते हुए कपड़े, जूते, किताबें सहित जरूरी सामग्री भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।
परिवार की जरूरत को देखते हुए पलंग और गद्दा उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गई। भविष्य में किसी अतिरिक्त आवश्यकता या परेशानी की स्थिति में संपर्क के लिए परिवार को संपर्क कार्ड भी सौंपा गया।
परिवार की महिला फेंसी देवी ने बताया कि पति की बीमारी और सीमित आमदनी के कारण घर चलाना मुश्किल हो रहा था। वह मजदूरी और बर्तन साफ करने का काम कर बच्चों की पढ़ाई व घर का खर्च चलाने का प्रयास कर रही हैं। सहायता मिलने से परिवार को काफी राहत मिली है।
सोजत सतलोक आश्रम से पहुंची टीम मे संत रामपाल महाराज की अन्नपूर्णा मुहीम का मांगीलाल कुमावत बेड़ा, कुसा राम गरासिया,करण सिंह चौहान सेन्दला,उगम सिंह चौहान रतन सिंह सहित विभिन्न ग्रामीणों ने सराहना की


