• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली में पेट्रोल भरवाने गए नाबालिग को मारा चाकूः कंधे पर वार कर भागा आरोपी, दो पक्षों में झगड़ा देखने रुका था

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 24, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के नया गांव रोड पर बुधवार रात को बाइक में पेट्रोल भरवाने गए 15 साल के नाबालिग को कंधे पर चाकू मारने का मामला सामने आया है। घायल को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया।

थानाप्रभारी हनुवंतसिंह सिसोदिया ने बताया कि लड़का पेट्रोल भरवाकर जा रहा था। इस दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया। ऐसे में बाइक खड़ी कर वह झगड़ा देखने लग गया। इतने में एक लड़के ने उसके कंधे पर चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल भेजा जहां उसका उपचार किया गया। वहीं, ट्रांसपोर्ट नगर थानाप्रभारी हनुवंतसिंह सिसोदिया भी हॉस्पिटल पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू की।

Previous Post

नादिया के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शवः नहीं हो सकी पहचान, मॉर्च्यूरी में रखवाकर परिजनों की तलाश शुरू

Next Post

आबूरोड़-पालिका अध्यक्ष के पदभार से पहले कांग्रेस पार्षदों का हंगामा: आमंत्रण नहीं मिलने पर की नारेबाजी, बाद में सम्मान के साथ मामला शांत

Next Post

आबूरोड़-पालिका अध्यक्ष के पदभार से पहले कांग्रेस पार्षदों का हंगामा: आमंत्रण नहीं मिलने पर की नारेबाजी, बाद में सम्मान के साथ मामला शांत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page