PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में दिवाली पर आतिशबाजी देख रही 30 साल की एक महिला पटाखे की चिंगारी से झुलस गई। अचानक चिंगारी उसके कपड़ों पर गिर गई, जिससे उनमें आग लग गई। जब तक महिला को इसका पता चला, तब तक आग फैल चुकी थी। हादसे में महिला करीब 45 प्रतिशत तक झुलस गई। परिजनों ने आग बुझाकर उसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।घर के बाहर बैठकर आतिशबाजी देख रही थी
जानकारी के अनुसार, पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में महाराणा प्रताप सर्किल के पास रहने वाली 30 साल की कोमल पत्नी बलवीर रविवार को लक्ष्मी पूजन के बाद घर के बाहर बैठी थी। वह गली में बच्चों की ओर से की जा रही आतिशबाजी देख रही थी। इसी दौरान अचानक पटाखे की एक चिंगारी उसके कपड़ों पर आ गिरी। महिला को इसका पता नहीं चला और देखते ही देखते उसके कपड़ों में आग लग गई।
बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया
महिला के चिल्लाने पर परिवार के लोगों ने तुरंत आग बुझाई और उसे इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां उसे भर्ती करवाया गया। हादसे में महिला के दोनों पैर, कमर का हिस्सा और एक हाथ झुलस गया।




