• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मतदान दल बूथों के लिए रवानाः कल जिला परिषद और पंचायत समिति के वार्डों में वोटिंग, 30 अक्टूबर को पंच-सरपंच चुनाव

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 27, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण के तहत बुधवार, 28 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। इसके लिए मंगलवार को बांगड़ कॉलेज में प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को संबंधित बूथों के लिए रवाना किया गया। चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों ने डाक मतपत्र से अपने वोट भी डाले। वहीं, 30 अक्टूबर को जिले की 146 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के लिए मतदान होगा।

प्रशिक्षण के बाद मतदान दल बूथों के लिए रवाना

पाली के बांगड़ कॉलेज में मंगलवार को मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद उन्हें संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत और अन्य प्रशिक्षकों ने मतदान दलों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

चुनाव में ड्यूटी पर लगाए गए कार्मिकों ने डाक मतपत्र के जरिए मतदान भी किया।

30 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए मतदान

दूसरे चरण में 30 अक्टूबर को पाली, रोहट, बाली और देसूरी पंचायत क्षेत्रों की 146 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। मतदान के बाद इसी दिन पंच-सरपंच चुनाव का परिणाम भी जारी किया जाएगा।

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव का परिणाम 20 नवंबर को घोषित होगा।

पहले चरण में 22 और 24 अक्टूबर को हुआ था मतदान

पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में पाली जिले की सोजत सिटी, मारवाड़ जंक्शन, बगड़ी नगर, रानी और सुमेरपुर पंचायत क्षेत्रों में चुनाव हुए थे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर को मतदान हुआ था।इसके बाद 24 अक्टूबर को ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के लिए मतदान हुआ और उसी दिन परिणाम भी जारी कर दिए गए थे।

Previous Post

सुमेरपुर तहसील अभावग्रस्त घोषित, अब सरकारी महकमों में अनावश्यक खर्च पर लगे रोक

Next Post

घर में घुसकर चोरी करते युवक को मकान-मालिक ने पकड़ा: अलमारी का लॉक तोड़ रहा था, लोगों ने पुलिस को सौंपा

Next Post
घर में घुसकर चोरी करते युवक को मकान-मालिक ने पकड़ा: अलमारी का लॉक तोड़ रहा था, लोगों ने पुलिस को सौंपा

घर में घुसकर चोरी करते युवक को मकान-मालिक ने पकड़ा: अलमारी का लॉक तोड़ रहा था, लोगों ने पुलिस को सौंपा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page