
PALI SIROHI ONLINE
पाली-भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने पूर्व पार्षद किशोर सोमनानी एवं जय जसवानी को मामले के 7 दिन बाद नोटिस दिया है। दोनों पर प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा के पाली दौरे के दौरान सार्वजनिक रूप से अभद्र व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने, उनका संवाद सोशल मीडिया पर वायरल होने पर भाजपा व राज्य सरकार की प्रतिष्ठा धूमिल होने की बात कही है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 2 अप्रैल को नोटिस देकर 3 दिन में जवाब मांगा गया है।
बता दे कि 27 मार्च को कलेक्ट्रेट पर दोनों ने नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ काम नहीं करने सहित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। मंत्री खर्रा द्वारा यूडी टैक्स नहीं चुकाने तक विकास नहीं होने की बात कही गई थी। सोमनानी ने कहा था कि यूडी टैक्स जमा करवाते हैं, लेकिन अफसर खांचा भूमि के 20 लाख रुपए की मांग करते हैं। नियमानुसार 7 लाख ही देना होते हैं। पट्टे जारी नहीं हो रहे
मंत्री हमारे उनके सामने जनता की बात रखी
मामले में पूर्व पार्षद किशोर सोमनानी ने कहा कि प्रभारी मंत्री हमारे हैं। उनके सामने बात रखी। जनता की आवाज उठाते हैं। जनता के काम होने चाहिए।
नोटिस का जवाब देंगे
पार्षद जय जसवानी ने कहा कि काम नहीं हो रहे तो शिकायत की। अनुशासनहीनता जैसा कोई कार्य नहीं किया है। नोटिस का जवाब देंगे।
मंत्री के इस भाषा में व्यवहार करना गलत
भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि यूडीएच मंत्री हमारे प्रभारी मंत्री है। उनके सामने इस प्रकार की भाषा व व्यवहार का प्रयोग कर पार्टी का अनुशासन भंग किया गया है। बात कहने का सलीका होना चाहिए। नोटिस देकर जबाव मांगा है।


