PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में रंजिश के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। धारदार हथियार से वार किए गए। इस घटना में दोनों पक्षों के चार जने घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।ट्रांसपोर्ट नगर थानाप्रभारी हनुवंत सिंह सिसोदिया ने बताया कि घटना पाली शहर के नया गांव जगदम्बा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम को हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूजे पर हमला करने का आरोप लगाया। इस घटना में जगदम्बा कॉलोनी निवासी दो सगे भाई 35 साल का सियाराम पुत्र गुलाबराम बंजारा और 29 साल का हीरालाल पुत्र गुलाराम बंजारा घायल हो गए। दोनों के सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने से सिर फट गए। वही दूसरे पक्ष के 38 वर्षीय हुकमाराम पुत्र पप्पूराम और उनकी 35 साल की पत्नी चेनादेवी घायल हो गई। सभी को इलाज के लिए रात को ही पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार कर भर्ती किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली और जांच शुरू की।
