PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पाली-पाली के सुमेरपुर थाना परिसर में युवक ने एसिड पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे फौरन सुमेरपुर हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से उसे बांगड़ हॉस्पिटल (पाली) भेजा गया, जहां से शनिवार रात करीब 9 बजे जोधपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
एक विवाहिता की गुमशुदगी मामले में पुलिस उसे पकड़कर लाई थी। विवाहिता के बयान के आधार पर पुलिस ने उसे उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया। इसी से युवक नाराज था। मामला शनिवार शाम करीब 5 बजे का है।
पिछले साल 3 नवंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी
ASP बाली चैनसिंह महेचा ने बताया 3 नवंबर 2025 को एक विवाहिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। शनिवार (14 फरवरी) को पुलिस विवाहिता और उसे ले जाने वाले सिरोही जिले के 25 साल के युवक को पकड़कर थाने लाई थी। दोनों पक्षों के परिवार वाले भी थाने पहुंच गए थे।
विवाहिता ने अपने माता-पिता के साथ जाने की इच्छा जताई। इस पर पुलिस ने उसे परिजनों के साथ भेज दिया।बाथरूम से निकलकर बोला- मैंने एसिड पी लिया
महिला के जाने से युवक नाराज हो गया और थाना परिसर के बाथरूम में चला गया। कुछ देर बाद बाहर आकर उसने बताया कि उसने बोतल में रखा एसिड जैसा पदार्थ पी लिया है। तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर गई।

