PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में 33 साल के एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। वह साथी मजदूरों के साथ गाड़ी खाली कर रहा था। थक जाने पर पानी पी रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया। इलाज के लिए हॉस्पिटल लाए लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया
पाली शहर के निकट स्थित जाडन गांव में रहने वाला 32
साल का पारस पुत्र चम्पालाल रविवार को जाडन में साथी मजदूरों के साथ एक ट्रक से सामान खाली कर रहा था। काम पूरा होने के वह ट्रांसफॉर्मर के पास खड़ा होकर पानी पी रहा था। इस दौरान करंट के तार को छू जाने से उसे करंट लगा और मौके पर ही गिर गया। साथी मजदूरों ने उसे छुड़ाया और इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बॉडी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम् के लिए रखवाई।
परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने डिस्कॉम पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनक कहना है कि ट्रांसफॉर्मर के खुले तारों को लेकर पूर्व में भी कई बार शिकायत की लेकिन डिस्कॉम की ओर से उसे दुरुस्त नहीं किया गया। जिसके चलते यह हादसा हुआ। अगर इसे समय रहते ठीक कर देते तो शायद यह घटना नहीं होती। उन्होंने बताया कि मृतक शादीशुदा है और उसके एक 10 साल की बेटी भी है।
