PALI SIROHI ONLINE
फलोदी में रविवार शाम करीब 6.30 बजे भीषण सड़क हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 2 महिलाएं घायल हैं। मरने वालों में एक ही परिवार के 7 लोग शामिल हैं।
उधर, जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल के बाहर सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए थे। प्रशासनिक अफसरों से बातचीत के बाद धरना खत्म हो गया है।
एडीएम अंजुम ताहिर ने बताया- मृतक आश्रितों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिनके परिवार में तीन या इससे ज्यादा लोगों की मौत हुई है, उन्हें 25 लाख रुपए तक की सहायता राशि मिलीगी। गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अलावा पीएम राहत कोष से भी मृतक आश्रितों को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।
धरना अब समाप्त, मृतकों को 10 लाख रुपए मिलेंगे
जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में चल रहा धरना अब समाप्त हो चुका है। धरने पर मौजूद लोगों की प्रशासन के साथ मांगों पर सहमति बन चुकी है। इसको लेकर एडीएम अंजुम ताहिर ने जानकारी दी ।
एडीएम अंजुम ताहिर ने बताया- इस हादसे में मृतकों को 10 लाख रुपए दिए जाएगी। इसके अलावा जिनके परिवार में तीन या इससे अधिक लोगों की मौत हुई है, उनको अधिकतम 25 लाख रुपए तक की सहायता राशि दी जाएगी।
वहीं गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख तक की आर्थिक मदद दी जाएगी इसके अलावा पीएम कोष भी मृतकों को 2 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। इस इन मांगों पर सहमति बनने के साथ ही धरना समाप्त कर दिया गया।
