PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में एक किसान की खेत में बीज बोते समय मौत हो गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया।
जहां उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार देर रात को हुई है। मामला पाली के सदर थाना क्षेत्र का है।बीज की बुवाई करते समय ट्रेक्टर से नीचे गिरा
सदर थाने के SHO कपूराराम ने बताया- पड़ासला कलां गांव निवास 59 साल के रामलाल पुत्र अनाराम चौकीदार शनिवार रात को अपने एक रिश्तेदार के साथ खेत में बीज की बुवाई कर रहा था।
रिश्तेदार युवक ट्रेक्टर चला रहा था। वही रामलाल ट्रेक्टर के पीछे बैठे-बैठे बीच डाल रहा था। इस दौरान अचानक वह नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई।
डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
इलाज के लिए उसे देर रात को ही परिजन पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के एक लड़का और तीन लड़कियां है। अचानक हुए इस हादसे में परिवार के मुखिया की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

