PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिन्टू अग्रवाल
पाली जिले में अनंत चतुर्दशी पर कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
**पाली, 19 सितम्बर।** जिले में आगामी **25 सितम्बर, 2026 को अनंत चतुर्दशी पर्व** का आयोजन किया जाएगा। पर्व के दौरान गणपति विसर्जन के तहत विभिन्न गांवों, कस्बों एवं जिला मुख्यालय पर पानी से भरे नाड़ी, तालाबों, जल कुण्ड, एनिकट, नदी आदि जलभराव स्थलों पर गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसे देखते हुए जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
आदेश के अनुसार **उपखण्ड मजिस्ट्रेट पाली** को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र पाली तथा **तहसीलदार पाली** को पाली शहर का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार **उपखण्ड मजिस्ट्रेट रोहट** को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र रोहट एवं तहसीलदार रोहट को कस्बा रोहट के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। **उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाली** को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र बाली तथा तहसीलदार बाली को फालना पुलिस थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में **नायब तहसीलदार बेड़ा** को उप तहसील क्षेत्र बेड़ा, नायब तहसीलदार नाणा को उप तहसील क्षेत्र नाणा,
**उपखण्ड मजिस्ट्रेट सुमेरपुर** को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र सुमेरपुर तथा तहसीलदार सुमेरपुर को सांडेराव पुलिस थाना क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है।
**उपखण्ड मजिस्ट्रेट देसूरी** को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र देसूरी तथा तहसीलदार देसूरी को कस्बा सादड़ी, घाणेराव एवं नाडोल क्षेत्र के लिए नियुक्त किया गया है।
वहीं **उपखण्ड मजिस्ट्रेट रानी** को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र रानी तथा तहसीलदार रानी को खिंवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र, **उपखण्ड मजिस्ट्रेट सोजत** को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र सोजत तथा तहसीलदार सोजत को सोजत रोड व बगड़ी नगर पुलिस थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।
**उपखण्ड मजिस्ट्रेट मारवाड़ जंक्शन** को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र मारवाड़ जंक्शन तथा तहसीलदार मारवाड़ जंक्शन को पुलिस थाना सिरियारी क्षेत्र एवं ग्राम आऊवा का दायित्व सौंपा गया है।
**अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट पाली** अनंत चतुर्दशी के दौरान मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सम्पूर्ण जिले की व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे। नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने क्षेत्र में दोनों पर्वों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। अनंत चतुर्दशी पर्व पर गणपति विसर्जन को देखते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों एवं विसर्जन स्थलों पर आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उपखण्ड मजिस्ट्रेट अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यकता के अनुसार संवेदनशील स्थानों पर तैनात कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे। साथ ही सभी अपेक्षित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट के उक्त दिवस को अवकाश पर रहने की स्थिति में संबंधित तहसीलदार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाएगा।

