PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली की कोतवाली थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 हजार 60 रुपए नकद भी जब्त किए हैं। कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई।
नहर पुलिया के पास खेल रहे थे जुआ
कोतवाली थाना प्रभारी रविन्द्रसिंह खिंची ने बताया – सूचना मिलने पर पुलिस टीम नहर पुलिया से अंबेडकर सर्किल की ओर पहुंची। वहां पांच युवक ताश के पत्तों पर रुपए का दांवलगाकर जुआ खेलते मिले। पुलिस ने मौके पर सभी को पकड़ लिया और उनकी तलाशी ली।
14 हजार रुपए जब्त, पांचों आरोपी गिरफ्तार
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 14 हजार 60 रुपए नकद मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने शिवाजी नगर निवासी सुरेंद्र पुत्र बंशीलाल, बापूनगर निवासी ताराचंद पुत्र केसाराम, प्रताप नगर निवासी अजय पुत्र मदनलाल, सूरजपोल क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश पुत्र पुसाराम और प्रताप नगर निवासी भूपेंद्र पुत्र गोपाल को गिरफ्तार कर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।


