PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के बीजापुर ग्राम के पेरवा क्रोस मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल घायल को चिकित्सालय पहुचाया।
,जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पाली रेफर कर दिया। वही घायल के परिजनों को भी सूचना दे दी गई।
जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान राजाराम 22 पुत्र शंकरलाल निवासी कुंडाल के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की बाइक सड़क किनारे स्थित कांटों की बाड़ में जा घुसी और क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।


