• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

संत फूलपुरी की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने दिया स्टेः आश्रम की सम्पतियों को हड़पने के लिए महामंडलेश्वर महेश्वरानंद के साइन करवाने का लगाया था आरोप

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 11, 2026
in Local
0
संत फूलपुरी की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने दिया स्टेः आश्रम की सम्पतियों को हड़पने के लिए महामंडलेश्वर महेश्वरानंद के साइन करवाने का लगाया था आरोप

PALI SIROHI ONLINE

पाली-जाडन आश्रम को लेकर चल रहे विवाद में संत फूलपुरी के खिलाफ कोतवाली और शिवपुरा थाने में दो एफआईआर दर्ज है। मामले में जोधपुर हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए संत फूलपुरी की गिरफ्तारी पर स्टे लगाते हुए अंतरिम राहत दी है।संत फूलपुरी के एडवोकेट लक्षित चौधरी ने अदालत के समक्ष प्रभावी पैरवी करते हुए बताया कि इससे पूर्व दर्ज एक FIR में भी उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन (stay) दिया जा चुका है, और वर्तमान FIR भी उसी श्रेणी की निराधार शिकायत है।

बता दे कि गत दिनों शिवपुरा थाने में संत फूलपुरी के खिलाफ पाली जिले के देसूरी थाना क्षेत्र के नीपल गांव निवासी चंदनलाल गर्ग (70) पुत्र पुखराज गर्ग ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें आरोप लगाया कि जाडन आश्रम के महामंडलेश्वर महेश्वरानंद के बुआ का बेटा भाई है। ट्रस्ट की गतिविधियों से निरंतर रूप से जुड़ा हुआ है। आरोप लगाया था कि पिछले 2 सालों से स्वामी महेश्वरानन्द का स्वास्थ्य कमजोर है। वे बोलने, समझने और व्यक्तियों को पहचानने में असमर्थ हैं। ऐसी स्थिति में वे किसी भी प्रकार का स्वतंत्र, स्वैच्छिक एवं वैधानिक निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं। इसी दुर्बलता एवं असहाय स्थिति का अनुचित लाभ उठाते हुए जाडन आश्रम में रहने वाले संत फूलपुरी सुनियोजित और आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए ट्रस्ट के प्रबंधन एवं संपत्तियों को हड़पने का प्रयास किया है।

इससे पहले उमापुरी ने पाली शहर के कोतवाली थाने में 13 जनवरी को संत फूलपुरी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिसमें आरोप लगाया कि षड्यंत्र रचकर संत महेश्वरानंद को खाने पर बुलाकर आश्रम की संपत्तियों के डॉक्यूमेंट पर अंगूठा लगवाया है।

Previous Post

सिरोही-नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की सजाः पॉक्सो कोर्ट ने 55 हजार का जुर्माना लगाया, अपहरण कर किया था दुराचार

Next Post

बेडा में व्यवसायिक अभिमुखीकरण प्रशिक्षण शिविर आयोजित, जनजाति बालिका छात्रावास में हुआ आयोजित

Next Post
बेडा में व्यवसायिक अभिमुखीकरण प्रशिक्षण शिविर आयोजित, जनजाति बालिका छात्रावास में हुआ आयोजित

बेडा में व्यवसायिक अभिमुखीकरण प्रशिक्षण शिविर आयोजित, जनजाति बालिका छात्रावास में हुआ आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page