• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-खाना नहीं मिलने पर होटलकर्मी के सिर में मारा चाकूः घायल का भाई बोला-कार में आए युवकों के साथ पुलिसकर्मी भी नशे में थे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 6, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में खाना नहीं होने की बात पर होटल कर्मचारी और खाना खाने आए 5-6 युवकों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने होटल कर्मचारी का पहले थप्पड़ मारा और फिर किचन में जाकर खाना बनाने के लिए कहा। मना करने पर एक युवक ने किचन में रखा चाकू फेंककर मारा, जो कर्मचारी महेंद्र के सिर में लगा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिर में पांच टांके लगाए गए।

घटना के बाद उसके परिजन और परिचित अस्पताल पहुंचगए और हंगामा किया, जिसके चलते पुलिस जाप्ता तैनात करना पड़ा। घायल के भाई ने आरोप लगाया कि आरोपियों के साथ पुलिसकर्मी भी थे और सभी नशे में थे। अब पुलिस बचाव की कोशिश कर रही है। पुलिस ने घायल के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना सोमवार रात करीब 11:30 बजे नया गांव ट्रांसपोर्ट नगर के पास हाईवे किनारे स्थित हनुमान ढाबे पर हुई।

खाना नहीं होने की बात पर होटल कर्मचारी को थप्पड़ मारा

जानकारी के अनुसार, शहर में नया गांव ट्रांसपोर्ट नगर के पास हाईवे किनारे स्थित हनुमान ढाबे पर सोमवार रात करीब 11:30 बजे कार और बाइक से 5-6 युवक खाना खाने पहुंचे। आरोप है कि होटल बंद करने का समय होने के कारण कर्मचारी पप्पू ने खाना नहीं होने की बात कही। इस पर युवक नाराज हो गए और उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वे किचन में जाकर खाना चेक करने लगे।

किचन में काम कर रहे महेंद्र के सिर में चाकू लगा

किचन में काम कर रहे 28 साल के महेंद्र पुत्र हनुमानराम ने भी युवकों को खाना नहीं होने की बात कही। इस पर उन्होंने खाना बनाने के लिए कहा। मना करने पर एक युवक गुस्सा हो गया और किचन में रखा चाकू फेंककर मारा, जो सीधे महेंद्र के सिर में लगा। इससे उसके सिर से खून बहने लगा। मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। इसके बाद युवक कार और बाइक लेकर वहां से चले गए।घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया, परिजनों ने किया हंगामा

घायल महेंद्र को तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसके सिर पर पांच टांके लगाए गए। घटना की जानकारी मिलने पर उसके परिजन और परिचित भी अस्पताल पहुंच गए। देर रात तक वहां भीड़ जमा रही और हंगामे की स्थिति बन गई। सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल में भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया।

घायल के भाई ने पुलिसकर्मियों पर लगाया आरोप

घायल के भाई बंशी बंजारा ने बताया रात करीब 11:30 बजे दो पुलिसकर्मियों सहित 4-5 युवक होटल पर आए थे और खाना खिलाने के लिए कहा था। होटल बंद होने और खाना नहीं होने की बात कहने पर उसके भाई महेंद्र के सिर में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। बंशी का आरोप है कि खाना खाने आए पुलिसकर्मी और अन्य युवक नशे में थे। उसने आरोपियों को बचाने और उनके समर्थन में काम करने का भी आरोप लगाया। होटलकर्मी का कहना है कि हमला करने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल थे। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने घायल के बयान लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

पाली-कांग्रेस का आरोप-13 करोड़ लोगों के नाम वोटरलिस्ट से काटेः निम्बाड़ा बोले-मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें; SIR को रद्द किया जाए

Next Post

शिवगज एसडीएम सर्वेश्वर निंबार्क ने किया शहर का दौरा, बोले-लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Next Post
शिवगज एसडीएम सर्वेश्वर निंबार्क ने किया शहर का दौरा, बोले-लापरवाही बर्दाश्त नहीं

शिवगज एसडीएम सर्वेश्वर निंबार्क ने किया शहर का दौरा, बोले-लापरवाही बर्दाश्त नहीं

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page