• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-कांग्रेस का आरोप-13 करोड़ लोगों के नाम वोटरलिस्ट से काटेः निम्बाड़ा बोले-मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें; SIR को रद्द किया जाए

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 6, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-कांग्रेस का आरोप-13 करोड़ लोगों के नाम वोटरलिस्ट से काटेः निम्बाड़ा बोले-मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें; SIR को रद्द किया जाए

पाली-पाली में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भाजपा और मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा- भाजपा ने SIR की आड़ में देश भर में 13 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार शायद भाजपा के लिए ही काम कर रहे थे।

सोमवार को कांग्रेस भवन में प्रेस कांफ्रेस के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाड़ा ने चुनाव आयोग कीप्रक्रिया पर सवाल उठाए।

राहुल गांधी ने उठाया था वोट चोरी का मुद्दा

निम्बाड़ा बोले- राहुल गांधी ने इसे देश एवं मीडिया के सामने उठाते हुए वोट चोरी का मुद्दा उठाया। इसकी के चलते वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। हमारी मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को रद्द किया जाए।

विधायक बोले- प्रदर्शन जारी रहेगा

विधायक भीमराज भाटी ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। ज्ञानेश कुमार भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी सुमित्रा जैन ने कहा- SIR के तहत करोड़ों लोगों के नाम काटकर वोट चोरी का काम किया गया है। वोट चोरी के जरिए सत्ता में आई सरकार का हटना तय है।

ये पदाधिकारी भी रहे मौजूद

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संगठन महासचिव जोगाराम सोलंकी, जिला प्रवक्ता रफीक चौहान, अजीज लीडर, साबीर जोया, रमजान भाटी, संजय पंवार, मोहसिन बागवान, अनिल सिंहनिम्बाड़ा, घनश्याम भाटी, भभूताराम दहिया, रमेश गर्ग सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

मांडा के नेमाराम की हैदराबाद में हत्या, प्रदर्शन

Next Post

पाली-खाना नहीं मिलने पर होटलकर्मी के सिर में मारा चाकूः घायल का भाई बोला-कार में आए युवकों के साथ पुलिसकर्मी भी नशे में थे

Next Post

पाली-खाना नहीं मिलने पर होटलकर्मी के सिर में मारा चाकूः घायल का भाई बोला-कार में आए युवकों के साथ पुलिसकर्मी भी नशे में थे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page