PALI SIROHI ONLINE
पिपलिया कलां | क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-162 पर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। सड़क के बीचोंबीच और डिवाइडर के आसपास आवारा मवेशियों के झुंड आ जाने से वाहन चालकों को दिक्कत आती है। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार तेज रहती है। अचानक पशु सड़क पर आ जाते हैं। दुपहिया और चौपहिया चालकों के लिए हादसे का खतरा रहता है। रात में तेज रोशनी के बीच काले और भूरे रंग के मवेशी नजर नहीं आते और वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं।

