PALI SIROHI ONLINE
पाली। जोधपुर जिले के कारोबारी के बेटे को पाली जिले से किडनैप कर बेरहमी से हत्या मामले में अपराधियों को पकड़ने पुलिस ने 7 से अधिक टीमें गठित की हैं। शिवपुर थानाधिकारी भंवरलाल बिश्नोई ने बताया कि कबड्डी का स्टेट लेवल प्लेयर मृतक मनोज के भाई की रिपोर्ट में 4-5 अपराधी नामजद हुए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शिवपुरा थाने सहित कापरडा, बिलाड़ा, जोधपुर ग्रामीण थानों की टीमें बनाई हैं। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
बता दें कि मृतक मनोज गुरुवार रात 8 बजे पाली के लिए निकला था। उसके साथ गांव का रहने वाला अशोक और एक अन्य युवक स्कॉर्पियो में थे। मृतक मनोज जब पाली के शिवपुरा थाना क्षेत्र में लाणेरा से हुणगांव जाने वाली मुख्य सड़क पर पहुंचे, तभी सामने से दो कैंपर और अन्य 4-5 गाड़ियों में सवार होकर 20-25 बदमाश आए। उन्होंने जानबूझकर मनोज की स्कॉर्पियो को सामने से टक्कर मारी, जिससे स्कॉर्पियो सड़क के पास खाई में जा गिरी।
बदमाशों ने मनोज को बिलाड़ा थाना क्षेत्र में ले जाकर हथौड़ों, सरियों और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। हमले में उसके सिर, दोनों हाथों और पैरों की हड्डियां टूट गईं और गंभीर चोटें आईं। रात करीब 9 बजे मारपीट के बाद आरोपी बेहोशी की हालत में मनोज को लांबा गांव के मुख्य चौराहे के पास पटक कर फरार हो गए थे। एमडीएम हॉस्पिटल ले जाने पर मौत हो गई थी। मृतक मनोज


