• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-ग्राम रथ अभियान अभियान का शुभारंभ, 15 दिन का रहेगा अभियान गांव गांव में देगा योजनाओं की जानकारी’

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 28, 2026
in Local
0
पाली-ग्राम रथ अभियान अभियान का शुभारंभ, 15 दिन का रहेगा अभियान गांव गांव में देगा योजनाओं की जानकारी’

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा /पिन्टु अग्रवाल

*पाली-ग्राम रथ अभियान रथों को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ’*
        *’15 दिन का रहेगा अभियान गांव गांव में देगा योजनाओं की जानकारी’*
                   *’जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद’* 

पाली, 28 अप्रैल। जिला कलक्टर कार्यालय में मंगलवार को जिले के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों जिले में ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे ग्राम रथों को मंगलवार को प्रातः जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर से जनप्रतिनिधियों व अधिकारीगणों की मौजूदगी में हरी झण्ड़ी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

अभियान के अंतर्गत राज्य सरकार की कृषि, पशुपालन, पंचायतीराज एवं अन्य विभागीय योजनाओं को ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत जिले के पाली, सुमेरपुर, सोजत, बाली एवं मारवाड़ जंक्शन विधानसभा के सभी ग्राम पंचायतों में लोक कलाकार और कला जत्थो के माध्यम से गांव गांव ग्रामीणों को कई योजनाओं से जागरूक करेंगे।

इस अवसर पर पाली विधायक भीमराज भाटी, जिला कलक्टर, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह, मुख्यकार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, एसीईओ महेन्द्र मेहता,  सुनिल भंडारी, रामकिशोर साबू पुखराज पटेल, त्रिलोक चौधरी आदि की मौजूदगी में ग्राम विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रथों को रवाना किया गया। इस अवसर पर कला जत्था के सदस्यों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित नाट्य प्रस्तुति भी आयोजित की जा रही है।

पन्द्रह दिवसीय ग्राम रथ अभियान के तहत प्रथम दिन जिले की पाली विधानसभा के निम्बली उर्रा, इन्द्रों की ढाणी, माडपुरिया व झीतडा गांवों में, सुमेरपुर क्षेत्र के ढोला, धणा, खिमाड़ा व कोसेलाव, बाली क्षेत्र के फालना गांव, खीमेल, धणी, गुडालास, मोकमपुरा, मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के जाड़न, सिनला, चवाडिया, नरसिंहपुरा व चिरपटिया गांव में, सोजत क्षेत्र की धिनावास व धाकड़ी गांव में जागरूकता रथ निकाले जाएंगे तथा एलईडी वैन के माध्यम से आमजन को 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोक कलाकारों व कला जत्था के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं नुक्क्ड़ नाटक व नृत्य से अवगत कराएंगे।

Previous Post

कवराडा मे गुलाबदासजी महाराज की जीवित समाधी स्थल पर 2 दिवसीय भव्य मेला आयोजन 8 और 9 मई को, तैयारीया शुरू

Next Post

गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र पाली के चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन 29 व 30 को*

Next Post
गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र पाली के चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन 29 व 30 को*

गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र पाली के चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन 29 व 30 को*

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page