• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कवराडा मे गुलाबदासजी महाराज की जीवित समाधी स्थल पर 2 दिवसीय भव्य मेला आयोजन 8 और 9 मई को, तैयारीया शुरू

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 28, 2026
in Local
0
कवराडा मे गुलाबदासजी महाराज की जीवित समाधी स्थल पर 2 दिवसीय भव्य मेला आयोजन 8 और 9 मई को, तैयारीया शुरू

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

कवराडा मे गुलाबदासजी महाराज की जीवित समाधी स्थल पर 2 दिवसीय भव्य मेला आयोजन 8 और 9 मई को, तैयारीया शुरू

तखतगढ 28 अप्रेल (खीमाराम मेवाडा) जालौर जिले में मारवाड़ की मरुधरा की भूमि में कलयुग के अवतारी देवाधिदेव श्री रामदेवजी महाराज की चमत्कारी पर्चा की पावन धराँ कवराड़ा नगर के पवित्र यात्राधाम प्रांगण में आगामी 8 और 9 मई को संत शिरोमणी प्रातः स्मरणीय श्री 1008 गुलाबदासजी महाराज की जीवित पवित्र समाधी के गर्दीत स्थल पर श्री कुमावत समाज सेवा मंडल कवराडा एव  समस्त मारु कुम्हार समाज, सिलावटी सोताला के संयुक्त तत्वाधान में संत शिरोमणि श्री 1008 सुखदेवभारतीजी मादा भाखरी थाँवला मठ जालोर, 1008 हरिपुरीजी हेमशाही मठ-कवलां, 1008 लक्ष्मणगीरीजी श्री रामदेवजी धाम कवराड़ा की पावन निश्रा में दो दिवसीय भव्य मेला महोत्सव आयोजन होने जा रहा है। दो दिवसीय भव्य मेला

आयोजन को लेकर समस्त मेला कमेटी द्वारा श्री 1008 गुलाबदासजी महाराज की जीवित पवित्र समाधी स्थल को रंग बिरंगी लाइट डेकोरेशन की रोशनी एवं फूलों से सजावट कार्य सहित विभिन्न तैयारी में जुटे हुए हैं। आयोजन करता मेला कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने गांव गांव पत्रिका आमंत्रण देते हुए बताया गया कि आगामी 8 और 9 में को भव्य धार्मिक मेला उत्सव एवं भजन संध्या का धार्मिक रंगारंग कार्यक्रम प्रति वर्ष कि भांति इसी वर्ष भी शुक्रवार 8 मई  को रात्रि 8.00 बजे एवं मेला उत्सव की महाप्रसादी 09 मई शनिवार को प्रातः 10.00 बजे आयोजित किया जा रहा है। मेले के विशेष अतिथि के रूप मे ठाकुर साहब गजेन्द्रसिंह लादुसिंह सिन्दल कवराड़ा एव
सरपंच/प्रशासक जैसाराम मीणा कवराड़ा होगै।

मेले के प्रथम दिन 8 में को रात्रि विशाल भजन संध्या के मंच पर राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन कलाकार किशोर पालीवाल एण्ड पार्टी सुमेरपुर अपने मुखारविंद से भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का मंच संचालन ओम आचार्य,फालना करेगे। दूसरे दिन शनिवार को सुबह 7:00 विशाल
वरघोडा (नगर परिक्रमा) के बाद महा प्रसादी के आयोजन के साथ मेले का समापन होगा। मेला महोत्सव को सफल बनाने के लिए श्री कुमावत समाज सेवा मंडल कवराडा एव  समस्त मारु कुम्हार समाज, सिलावटी सोताला के समस्त समाज बंधु अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

Previous Post

शिवगंज में गोवंश के शव के अवशेष मिलने से आक्रोशः आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

Next Post

पाली-ग्राम रथ अभियान अभियान का शुभारंभ, 15 दिन का रहेगा अभियान गांव गांव में देगा योजनाओं की जानकारी’

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page