PALI SIROHI ONLINE
फालना में मारवाड़ प्रीमियर लीग रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन,
फालना ( रितेश अग्रवाल )। फालना में भाजपा मंडल खुडाला फालना द्वारा आयोजित मारवाड़ प्रीमियर लीग 4 का समापन बुधवार 17 जून को भव्य आतिशबाजी और ढोल धमाको के साथ बड़ी धूमधाम से एसपीयू स्कूल ग्राउंड फालना में विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह राणावत व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी के नेतृत्व में समापन किया गया।
वही एक दिन पूर्व सेमीफाइनल मुकाबले में अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा व स्थानीय विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल ओझा मौजूद रहे और अतिथियों ने इस प्रतियोगिता की बहुत-बहुत तारीफ की। वही सभी अतिथियों का माला साफा और मोमेंट देकर स्वागत किया। वहीं आयोजन कमेटी ने बताया कि यह ओपन रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 8 दिन चली।
इसमे करीब 48 टीमो ने भाग लिया जोकि फाइनल पीपी इलेवन फालना और वाल्मीकि खुडाला के बिच खेला गया जिसमे वाल्मीकि खुडाला विजेता रहा। सभी विजेता और उपविजेता टीमों को इनाम भी दिए गए। जहाँ राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश सहित अन्य जिलों से खिलाड़ी खेलने आये हैं।
वही मुख्य अतिथियों ने भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और मैदान के पिच पर शुभारंभ मैच में दोनों टीमों के बिच टॉस कर किया वहीं बताया कि खेल को खेल की भावना से खेलें हार व जीत एक खेल का हिस्सा है सभी एकजुटता और शांतिप्रिय खेल खेलें और सभी नागरिकों को पौधे लगाने के साथ पर्यावरण पर विशेष जोर दिया गया। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रशंसा करते हुए बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के साथ आयोजन कमेटी व सभी भामाशाह परिवारों का धन्यवाद जताते हुए आभार जताया। कमेटी द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का माला व साफा पहनाकर अतिथि सम्मान मोमेंटो भी दिया।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री भारत त्रिवेदी आयोजन कमेटी के देवेंद्र सिद्धावत,रितेश अग्रवाल, ललित मालवीय,दिनेश पुरी, कुणाल पवार के साथ समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही सभी पधारे हुए भामाशाहों व सहयोगियों का माला साफा वह मोमेंटो तो देकर स्वागत किया।


