PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के बीजापुर ग्राम में ग्रामीण सेवा शिविर विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं की अध्यक्षता ओर सरपंच प्रसासक मोनिका सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने कहा शिविरों में ग्रामीणों के हो रहे अनेक काम वही विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन अनुरूप शिविर ग्रामीण अंचलों में हो रहे लाभदायी, ग्रामीणों के कार्य ग्राम स्तर पर ही संपादित किए जा रहे।
बाली विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा ओर अतिरिक्त विकास अधिकारी असफाक अली ने बताया की राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण व राहत देने के लिये चलाये जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत आज बीजापुर ग्राम में आयोजित आमजन की समस्याओं का समाधान किया गया जिसमें पट्टे वितरण, राजस्व कार्य पेंशन मनरेगा सहित विधूत ओर चिकित्सा टीम ने अनेक कार्या का सम्पादन किया।
शिविर में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं, सरपंच प्रसासक मोनिका सिंह राणावतं, तहसीलदार जितेंद सिंह चंपावत, विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र बागोरिया, अतिरिक्त विकास अधिकारी असफाक अली, नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सख्तावत, सहायक अभियंता अवधेश राज सिंह बेडा,आर आई मोतीलाल सोलंकी,महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक कविता व्यास, का सरपंच प्रसासक प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह राणावत व ग्राम विकास अधिकारी विकास दवे ने सभी का माला साफा पहनाकर स्वागत किया। शिविर में पटवारी श्याम सिंह, डॉ अश्विनी कुमार, नर्सिंग अधिकारी फिरोज खान, आंगनवाड़ी कार्मिक कार्यकर्ता सुमित्रा राव,अल्पना, मधुबाला सहित विभिन्न वार्ड पंच ग्रामीण पंचायत कार्मिक सहयोग करते नजर आए।




