PALI SIROHI ONLINE
पाली-मोनिका सेन, IPS पुलिस अधीक्षक जिला पाली के निर्देशन में, ओमप्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली एवं प्रतीक मील, वृत्ताधिकारी (CO) के निकट सुपरविजन में आगामी चुनावों के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान अवैध गतिविधियों एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना सिरियारी एवं DST पाली की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
घटना का विवरणः- संयुक्त पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी एवं संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रुकवाकर नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसमें कुल 111 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा उक्त कार को जब्त कर उसमें सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
पुलिस थाना सिरियारी व जिला स्पेशल टीम (DST) द्वारा किए गए प्रयासः उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना सिरियारी पर NDPS Act की सुसंगत धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क, स्रोत एवं इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
गठित टीम अफीमः-
1. राजेन्द्रसिंह उ०नि० प्रभारी डीएसटी
2. चन्द्रवीरसिंह सउनि डीएसटी
3. धनराज मुआ न. 176 डीएसटी
4. रामनिवास कानि. 642 डीएसटी (विशेष भुमिका)
5. लक्ष्मणसिंह कानि. 46 डीएसटी (विशेष भुमिका)
6. प्रकाश कानि. 850 डीएसटी
7. धर्मेन्दसिंह कानि. चालक 1266 डीएसटी
8. अमीलाल उ०नि० पुलिस थाना सिरियारी
9. मोहनलाल स०उ०नि० पुलिस थाना सिरियारी
10. ओमाराम कानि० न० 1344 पुलिस थाना सिरियारी
11. विरेन्द्रसिंह कानि० न० 455 पुलिस थाना सिरियारी
12. सुरेश कुमार कानि० न० 478 पुलिस थाना सिरियारी
13. गौतमचन्द कानि० न0 1822 पुलिस थाना सिरियारी
14. प्रकाश कानि० न0 222 पुलिस थाना सिरियारी
15. राजेन्द्र कुमार कानि. न. 621 पुलिस थाना सिरियारी
16. मुकेश कुमार चालक कानि० न0 1565 पुलिस थाना सिरियारी
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः-
01 भागीरथ पुत्र राम उम्र 32 साल पैशा मजदूरी निवासी जोलियाली पुलिस थाना झंवर जिला जोधपुर राज०
02कपिल पुत्र सम्पतलाल उम्र 21 साल पैशा मजदूरी निवासी तिलवासनी पुलिस थाना बिलाडा जिला जोधपुर राज०


